कौशांबी में गर्लफ्रेंड से मिलने गए बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

ऑनर किलिंग की घटना

कौशांबी में गर्लफ्रेंड से मिलने गए बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

उत्तर प्रदेश के कौशांबी में प्रेम-प्रसंग के कारण 19 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी।

कौशांबी में गर्लफ्रेंड से मिलने गए बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

कौशांबी में गर्लफ्रेंड से मिलने गए बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या |

UP के कौशांबी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया। प्रेम-प्रसंग के चलते 19 साल के युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। युवक गुरुवार रात चोरी-छिपे अपनी 16 साल की प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था, जहां युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया।

आपत्तिजनक हालत में पकड़ा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ने के बाद बेरहमी से पीटा फिर घर के बाहर फेंक दिया। घटना जिला मुख्यालय से करीब 3 km दूर मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के महुआ खाड़ा गांव की है। परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक घर के बाहर लहूलुहान पड़ा मिला। पास में प्रेमिका भी गंभीर रूप से घायल थी। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां आज सुबह करीब 6 बजे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो युवती के परिजन घर छोड़कर भाग निकले।

बेरहमी से पिटाई, मौत

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र निवासी शिव प्रसाद का महुआ खाड़ा गांव की 16 साल की किशोरी से करीब 1 साल से प्रेम-प्रसंग था। गुरुवार को वह सैनी थाना इलाके के चीनी गांव स्थित अपनी मौसी के घर गया था। वहां से 50 हजार रुपए लेकर लौटते वक्त उसने शाम करीब 7:30 बजे घर फोन कर बताया कि वह रास्ते में है। घर लौटने के बजाय वह रात करीब 10 बजे प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा। देर रात दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद विवाद हुआ और दोनों की लाठी-डंडों व अन्य वस्तुओं से बेरहमी से पिटाई की गई।

संबंधित सामग्री

उत्तम नगर तरुण हत्याकांड में 5 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था सोहेल

देश-विदेश

उत्तम नगर तरुण हत्याकांड में 5 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में था सोहेल

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी सोहेल को गिरफ्तार किया। सोहेल पांच महीने से फरार था।

भोपाल में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सप्लीमेंट्री में फेल होने से थी दुखी

राज्य

भोपाल में 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, सप्लीमेंट्री में फेल होने से थी दुखी

भोपाल की एक 17 वर्षीय छात्रा ने परीक्षा में दोबारा असफल होने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है और सुसाइड नोट बरामद किया है।

बागपत में महंत ने की 2 दोस्तों की हत्या, मंदिर में दफनाए शव, हुआ फरार

राज्य

बागपत में महंत ने की 2 दोस्तों की हत्या, मंदिर में दफनाए शव, हुआ फरार

उत्तर प्रदेश के बागपत में महंत ने दो दोस्तों की हत्या कर दी और शवों को मंदिर में दफनाया। 19 दिन बाद शव बरामद हुए, महंत फरार।

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

राज्य

उत्तरप्रदेश में बारिश का तांडव, नदियां उफान पर, सड़कों पर चली नाव

उत्तरप्रदेश में बाढ़ के कारण 80 से अधिक गांव प्रभावित, गंगा और यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं, फर्रुखाबाद में 49 गांवों में बाढ़ आई।

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 PCS अफसरों के तबादले

राज्य

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 PCS अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सुधार के लिए सात PCS अधिकारियों के स्थानांतरण किए। इसमें निधि पाण्डेय, ज्योति राय समेत अन्य को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।