हत्या के विरोध में हिंदू संगठन ने तोड़ा बैरिकेडिंग:आरोपी पर NSA की मांग

hindu-man-murder-update

हत्या के विरोध में हिंदू संगठन ने तोड़ा बैरिकेडिंग:आरोपी पर NSA की मांग

हत्या के विरोध में हिंदू संगठन ने तोड़ा बैरिकेडिंगआरोपी पर nsa की मांग

Hindu man murder: राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 35 साल के विजय राजपूत मेवाड़ (बिट्टू) की हत्या हुई। जिसके विरोध में आज को हिंदू संगठन सड़को पर उतर आया है।बता दें कि सकल हिंदू समाज के आह्वान पर हिंदू उत्सव समिति, बजरंग दल सहित विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनकारियों ने रोशनपुरा चौराहे पर बैरिकेडिंग तोड़ दी और मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने लगे। वे मुख्यमंत्री निवास से महज 100 मीटर दूर पॉलिटेक्निक चौराहे तक पहुंच गए। भारी पुलिस बल ने यहां मोर्चा संभाल रखा है और प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया है।

[caption id="attachment_144420" align="alignnone" width="1031"]हत्या के विरोध में हिंदू संगठन ने तोड़ा बैरिकेडिंग हत्या के विरोध में हिंदू संगठन ने तोड़ा बैरिकेडिंग[/caption]

Hindu man murder: बेटा कहकर समझाने की कोशिश

जानकारी के अनुसार रविवार रात अशोका गार्डन इलाके में बेटा कहकर समझाने की कोशिश करने पर आरोपियों ने विजय पर चाकू से हमला कर दिया था। जिसके बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया था।

मौके पर पुलिस मौजूद है और लोगों को समझाइश के बाद करीब आधे घंटे में जाम खुला। इस दौरान परिजन का पुलिस से विवाद देखने को मिला। लेकिन फिर भी प्रदर्शन जारी है। मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम है। उसने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी।

Hindu man murder: मंत्री सारंग बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी

मंगलवार रात मंत्री विश्वास सारंग मृतक विजय के घर पहुंचे थे और परिजनों को ढांढस बांधा था। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही वीभत्स घटना हुई है। मैं स्वयं पीड़ित परिवार से मिला था। विजय बहुत ही होनहार युवा थे। एक गलत घटना को अंजाम दिया गया है।

सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए

हत्यारे को फांसी की सजा मिलना चाहिए। बिना बात बिना किसी कारण के एक होनहार युवा की हत्या की गई, जो सहन नहीं किया जाएगा। मंत्री सारंग ने कहा कि हमने भी पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए है कि सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

रोजगार की व्यवस्था भी करेंगे

दोषियों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा। कानून को हाथ में लेने वाला व्यक्ति ठीक से रह नहीं सकता। मृतक विजय की दोनों बेटियों की पढ़ाई की जिम्मेदारी हमने ली है। उनकी पत्नी के रोजगार की व्यवस्था भी करेंगे।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।