असम में बदलाव तय, बनेगी कांग्रेस सरकार’: हिमाचल सीएम सुक्खू ने किया बड़े वादों का ऐलान

himachal-politics-cm-sukhwinder-singh-sukhu-makes-big-promises-in-assam

असम में बदलाव तय, बनेगी कांग्रेस सरकार’: हिमाचल सीएम सुक्खू ने किया बड़े वादों का ऐलान

असम में बदलाव तय बनेगी कांग्रेस सरकार’ हिमाचल सीएम सुक्खू ने किया बड़े वादों का ऐलान

Himachal politics: असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चुनावी मैदान में उतरते हुए कांग्रेस के पक्ष में ज़ोरों-शोरों से प्रचार किया। उन्होंने इस दौरान दावा किया कि प्रदेश की जनता अब बदलाव के मूड में है और इस बार वहां कांग्रेस की सरकार बनना तय है।

जलेश्वर और सेंगा में मांगे वोट, बदलाव का किया दावा

सोमवार को असम के जलेश्वर और सेंगा विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करते हुए सीएम सुक्खू ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों से सत्ता में रही भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है और अब परिवर्तन चाहती है।

[caption id="attachment_137091" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल सीएम सुक्खू हिमाचल सीएम सुक्खू[/caption]

BJP पर लगाये भ्रष्टाचार और विकास ठप होने के आरोप

सीएम सुक्खू ने इस अवसर पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर रहा और राज्य की संपदा का दुरुपयोग हुआ। उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासन में असम विकास की दौड़ में पिछड़ गया है और राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सरकार बनने पर सभी भ्रष्टाचार मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

जुबीन गर्ग की मौत का उठाया मुद्दा

भाषण जारी रखते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने गायक जुबीन गर्ग की संदिग्ध मौत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस मामले में अब तक की जांच से जनता संतुष्ट नहीं है। उन्होंने वादा किया कि कांग्रेस की सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर इस मामले में न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। आगे उन्होनें कांग्रेस के घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए कई अहम वादे किए। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर असम में व्यवसाय शुरू करने वाली महिलाओं को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा बुजुर्गों को हर महीने 1,250 रुपये की पेंशन देने और इसके लिए अलग विभाग बनाने की बात कही गई। उन्होंने यह भी वादा किया कि हर परिवार को 25 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सुक्खू बोले- ‘कांग्रेस विकास की राजनीति करती है’

सीएम सुक्खू ने कांग्रेस को देशहित में काम करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करती है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस असम की जनता से किए हर वादे को पूरा करेगी।

संबंधित सामग्री

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।