हिमाचल BJP ने लगाया सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप, 8 अप्रैल से राज्यव्यापी ...

himachal-politics-bjp-tears-into-cm-sukhwinder-singh-sukhu

हिमाचल BJP ने लगाया सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप, 8 अप्रैल से राज्यव्यापी प्रदर्शन का किया ऐलान

हिमाचल bjp ने लगाया सुक्खू सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप 8 अप्रैल से राज्यव्यापी प्रदर्शन का किया ऐलान

Himachal politics: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में पुनः आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। शुक्रवार को मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे भ्रष्टाचार में लिप्त बताया है। बीजेपी ने सरकार के खिलाफ 8 से 11 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में व्यापक धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा शुक्रवार को की है।

बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने सरकार पर भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देने, जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ाने और पंचायत चुनावों को जानबूझकर टालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां पूरी तरह जनविरोधी हैं और इसका विरोध सड़क से लेकर सदन तक किया जाएगा।

[caption id="attachment_144989" align="alignnone" width="1200"]बीजेपी बीजेपी[/caption]

‘CM ऑफिस बना भ्रष्टाचार का केंद्र’, बोले शर्मा

रणधीर शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान‘चेस्टर हिल प्रोजेक्ट’ से जुड़े विवाद का हवाला देते हुए कहा कि अधिकारियों के बीच ही भ्रष्टाचार के आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए है। आगे उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री कार्यालय और सचिवालय भ्रष्टाचार का केंद्र बन चुके हैं। उनके अनुसार, ट्रेजरी बंद होने के बावजूद भुगतान में अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।

मुख्य सचिव की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बीजेपी ने खड़े किये सवाल

बीजेपी ने आगे प्रदेश के मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा विधानसभा परिसर में की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को ‘अभूतपूर्व’ और ‘चिंताजनक’ करार दिया। शर्मा ने कहा कि तीन पूर्व मुख्य सचिवों का नाम सार्वजनिक रूप से लेना प्रशासनिक मर्यादा के खिलाफ है और इससे जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से कराई जाए, क्योंकि राज्य पुलिस के स्तर पर निष्पक्ष जांच संभव नहीं है।

टैक्स और सेस से बढ़ी जनता की मुश्किलें

बीजेपी ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एंट्री टैक्स को लेकर सरकार की कथनी और करनी में फर्क है। अब 5-सीटर वाहनों पर भी अतिरिक्त शुल्क लगाया जा रहा है। इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर 5 रुपये का सेस लगाने से महंगाई और बढ़ेगी, जिससे आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

शर्मा ने पंचायत चुनावों को लेकर भी सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि परिसीमन में बदलाव के नाम पर चुनाव टालने की कोशिश की जा रही है, जो ग्रामीण व्यवस्था के लिए नुकसानदायक है।

8 अप्रैल से सड़कों पर उतरेगी बीजेपी

बीजेपी ने इसी’ के साथ साफ किया है कि वह हिमाचल सरकार के जनविरोधी फैसलों के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। पार्टी 8 से 11 अप्रैल तक पूरे हिमाचल प्रदेश में बड़े पैमाने पर धरना-प्रदर्शन करेगी और जनता के मुद्दों को लेकर सड़कों पर उतरेगी।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।