हिमाचल में दलबदल पर सख्ती: अब अयोग्य विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन, सुक्खू सरकार ने लिया फैसला

himachal-news-mla-who-change-party-will-not-receive-pension-announces-cm-sukhu

हिमाचल में दलबदल पर सख्ती: अब अयोग्य विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन, सुक्खू सरकार ने लिया फैसला

हिमाचल में दलबदल पर सख्ती अब अयोग्य विधायकों को नहीं मिलेगी पेंशन सुक्खू सरकार ने लिया फैसला

Himachal news: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में दलबदल पर लगाम कसने के लिए सुक्खू सरकार ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया है। विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन पारित हुए संशोधन विधेयक के तहत अब दल-बदल के चलते अयोग्य घोषित विधायकों को पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। सूत्रों के अनुसार, इस फैसले को लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की दिशा में अहम माना जा रहा है।

संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

[caption id="attachment_145201" align="alignnone" width="1200"]Representative image Representative image[/caption]

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में ‘विधायकों के वेतन, भत्ते और पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2026’ को विधानसभा में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। भाजपा के विरोध के बावजूद सरकार अपने फैसले पर कायम रही। यह संशोधन 1971 के मूल अधिनियम में बदलाव के रूप में लाया गया है, जिसमें विधायकों के वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।

दल-बदल करने वालों पर लागू किया गया सख्त प्रावधान

नए कानून के अनुसार, यदि कोई विधायक संविधान की दसवीं अनुसूची यानी दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित होता है, तो उसे पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा। सरकार का मानना है कि यह कदम विधायकों को पार्टी लाइन के खिलाफ जाने से रोकेगा और राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने में मदद करेगा।

इन पूर्व विधायकों पर पड़ेगा असर

बताते चलें कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों ने पार्टी व्हिप के खिलाफ मतदान किया था, जिसके बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। उपचुनाव में इनमें से केवल दो ही दोबारा जीत सके। नए कानून के लागू होने के बाद पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा (गगरेट) और देवेंद्र कुमार भुट्टो (कुटलैहड़) को पेंशन से वंचित होना पड़ेगा। दोनों को फरवरी 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के कारण अयोग्यता झेलनी पड़ी थी।

[caption id="attachment_144201" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल विधानसभा हिमाचल विधानसभा[/caption]

लोकतंत्र की रक्षा के लिए उठाया कदम: सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस फैसले को जनादेश की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह संशोधन राजनीतिक खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने और विधायकों को जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से लाया गया है।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।