“सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने का समय”: मंडी में गरजे BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल

himachal-news-bjp-president-rajeev-bindal-criticises-cm-sukhu-led-government

“सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने का समय”: मंडी में गरजे BJP अध्यक्ष राजीव बिंदल

“सुक्खू सरकार को उखाड़ फेंकने का समय” मंडी में गरजे bjp अध्यक्ष राजीव बिंदल

Himachal news: हिमाचल प्रदेश में पंचायत और आगामी चुनावों को लेकर सियासी माहौल तेज हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (BJP) ईकाई ने कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए उसे ‘निकम्मी और जनविरोधी’ करार दिया और कहा कि अब इस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

‘40 महीने में सिर्फ परेशान हुई जनता’

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस सरकार के 40 महीनों के कार्यकाल पर प्रकाश डालते हुए उसको पूरी तरह विफल बताया, और कहा कि इस दौरान जनता को राहत के बजाय केवल परेशानियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार फैसले कम और तमाशे ज्यादा करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कभी हास्यास्पद, कभी गैरकानूनी और कभी जनविरोधी फैसले लेना प्रदेश सरकार की पहचान बन चुकी है। साथ ही, उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनहितकारी योजनाओं को राजनीतिक द्वेष के चलते बंद करने का भी आरोप लगाया।

[caption id="attachment_138865" align="alignnone" width="1200"]हिमाचल CM सुक्खू हिमाचल CM सुक्खू[/caption]

पंचायत चुनाव टालने का आरोप

पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा ईकाई ने हिमाचल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। डॉ. बिंदल ने कहा कि सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर सुप्रीम कोर्ट तक चुनाव टालने की कोशिश की। असफल रहने के बाद अब चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने जिलाधीशों को आरक्षण में बदलाव की शक्ति देने के फैसले को संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि कांग्रेस अपने हित में चुनाव परिणाम प्रभावित करना चाहती है। उन्होंने सुक्खू सरकार को “मित्रों की सरकार” करार दिया।

संगठनात्मक मजबूती का किया दावा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने आगे हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी पिछले छह महीनों से चुनावी मोड में है। प्रदेश में 171 मंडलों का गठन और 8000 पोलिंग बूथों पर संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जा चुका है। मंडी में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक के तहत 6 अप्रैल को पदाधिकारियों की बैठक और 7 अप्रैल को मुख्य बैठक आयोजित होगी, जिसमें कई राष्ट्रीय नेता भी शामिल होंगे।

रोपवे किराए में बढ़ोतरी पर खड़े हुए सवाल

डॉ. बिंदल ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रोपवे किराए में हुई बढ़ोतरी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह 20 पंचायतों के लोगों के लिए एकमात्र संपर्क माध्यम है और किराया बढ़ाना जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने जैसा है। भाजपा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी।

‘सड़क से सदन तक संघर्ष’

अंत में डॉ. बिंदल ने कहा कि विधानसभा में उठाए गए जनविरोधी मुद्दों को अब सड़क पर भी जोर-शोर से उठाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनावों में कांग्रेस को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ेगा।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।