CM सुक्खू ने की नए विकास परियोजनाओं की शुरुआत, हेलीपोर्ट नेटवर्क विकसित

हिमाचल में विकास की नई परियोजनाएं

CM सुक्खू ने की नए विकास परियोजनाओं की शुरुआत, हेलीपोर्ट नेटवर्क विकसित

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में आयुष अस्पताल की आधारशिला रखी और कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार सहित कई परियोजनाओं की घोषणा की।

cm सुक्खू ने की नए विकास परियोजनाओं की शुरुआत हेलीपोर्ट नेटवर्क विकसित 

CM सुक्खू ने की नए विकास परियोजनाओं की शुरुआत |

हिमाचल के गड़ा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने 2 दिवसीय दौरे के दूसरे दिन धर्मशाला में 15 करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरों के एकीकृत आयुष अस्पताल की आधारशिला रखी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश कर रही है और कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए अनेक महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।

कांगड़ा में पर्यटन और रोजगार

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पिछले करीब 25 सालों से लंबित कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को उनकी सरकार ने गति प्रदान की है। उन्होंने बताया कि परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए लगभग 2,500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई। एयरपोर्ट विस्तार के बाद बड़े विमानों की आवाजाही होगी, जिससे देश और विदेश से सीधे संपर्क बढ़ेगा और कांगड़ा में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

हेलीपोर्ट नेटवर्क विकसित 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए हेलीपोर्ट नेटवर्क विकसित किया जा रहा है। पालमपुर का हेलीपोर्ट लगभग तैयार है और राज्य सरकार धर्मशाला और पालमपुर को चंडीगढ़ से हवाई टैक्सी सेवा के जरिए जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। इससे यात्रियों का समय बचेगा और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’

साथ ही कांगड़ा के दाढ़ी स्थित मेला ग्राउंड में आज नवनिर्वाचित उप-प्रधानों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का अवसर मिला। इस दौरान सभी प्रतिनिधियों ने ‘चिट्टा-मुक्त हिमाचल’ के संकल्प को भी दोहराया।  पूर्ण विश्वास है कि पंचायत स्तर पर चुने गए प्रतिनिधि प्रदेश को नशामुक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के अभियान को नई गति प्रदान करेंगे। जनसेवा, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ये प्रतिनिधि लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, भिंड को देंगे बड़ी सौगात

राज्य

सीएम डॉ. मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, भिंड को देंगे बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भिंड में 1835 करोड़ रुपये ट्रांसफर और विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं की भी शुरुआत होगी।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम ने दी चेतावनी

राज्य

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सीएम ने दी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, सीएम सुक्खू ने पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

केकड़ी को सौगात, CM भजनलाल ने किया 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

राज्य

केकड़ी को सौगात, CM भजनलाल ने किया 808 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केकड़ी में 808 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया और कांग्रेस पर निशाना साधा।

कुशीनगर में 525 करोड़ की सौगात, CM योगी ने ली रवि किशन की चुटकी

राज्य

कुशीनगर में 525 करोड़ की सौगात, CM योगी ने ली रवि किशन की चुटकी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 525 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और रामविलास भगत, रामप्रवेश साहनी को सम्मानित किया।

पूर्वी भारत में मानसून की तबाही: यूपी में 15 मौतें, उत्तराखंड-हिमाचल की 438 सड़कें बंद

देश-विदेश

पूर्वी भारत में मानसून की तबाही: यूपी में 15 मौतें, उत्तराखंड-हिमाचल की 438 सड़कें बंद

पूर्वी भारत में मानसून के कारण भारी बारिश और बाढ़ से यूपी में 15 मौतें, उत्तराखंड और हिमाचल में 438 सड़कें बंद हो गईं।