हरियाणा सफाई व्यवस्था बैठक

हरियाणा में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए अहम बैठक

हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठक बुलाई है ताकि लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण बिगड़ी सफाई व्यवस्था को बहाल किया जा सके।

हरियाणा में सफाई व्यवस्था बहाल करने के लिए अहम बैठक

हरियाणा में पिछले 11 दिनों से ठप पड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। और सरकार ने सफाई कर्मचारियों की यूनियन के साथ बातचीत के लिए अहम बैठक बुलाई है। बता दें कि यह बैठक बुधवार सुबह 11 बजे हरियाणा निवास में होगी, जिसमें निकाय मंत्री विपूल गोयल यूनियन प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे।

शहरों में बिगड़ी सफाई व्यवस्था

जानकारी के अनुसार लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण कई शहरों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।

समाधान की कोशिश

इस मामले को लेकर सरकार का कहना है कि बातचीत के जरिए समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी। बैठक में सफाई कर्मचारियों की मांगों और सफाई व्यवस्था को जल्द बहाल करने पर चर्चा होने की संभावना है।अब सभी की नजर इस बैठक पर टिकी है, जिससे हड़ताल खत्म होने और सफाई व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

READ MORE: ई-रिक्शा से पदभार लेने निकले लघु उद्योग निगम अध्यक्ष: PM मोदी ने की है डीजल-पेट्रोल के संयमित उपयोग की अपील

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

भोपाल में शिक्षक भर्ती में पदवृद्धि की मांग पर धरना, 4 दिन से निर्जल अनशन पर बैठे अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी

मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में धरना गंभीर हो गया है, जिसमें नरेंद्र राजपूत निर्जल अनशन पर हैं।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026