हरियाणा में PPP सुधार की पहल

फैमिली आईडी में आय सत्यापन को लेकर बड़ी राहत, हरियाणा CM सैनी का ऐलान; ग्राम सभाएं तय करेंगी परिवारों की वास्तविक आय

हरियाणा सरकार ने स्थानीय ग्राम सभाओं के माध्यम से परिवार पहचान पत्रों में आय सत्यापन के प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाया।

By : रोहन उमक
फैमिली आईडी में आय सत्यापन को लेकर बड़ी राहत, हरियाणा CM सैनी का ऐलान; ग्राम सभाएं तय करेंगी परिवारों की वास्तविक आय

फैमिली आईडी में आय सत्यापन को लेकर बड़ी राहत, हरियाणा CM सैनी का ऐलान; ग्राम सभाएं तय करेंगी परिवारों की वास्तविक आय

हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) में आय सत्यापन से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परिवार पहचान पत्रों में दर्ज आय के सत्यापन का कार्य ग्राम सभाओं के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के पहुंच सके।

हरियाणा सिविल सचिवालय में नागरिक संसाधन सूचना विभाग (CRID) और सेवा विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि आय सत्यापन से जुड़े लंबित मामलों का जल्द निपटारा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी पात्र व्यक्ति को केवल तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

हरियाणा सीएम सैनी

ग्राम सभा करेगी आय की अंतिम पुष्टि

बैठक के दौरान CRID के आयुक्त एवं सचिव जे. गणेशन ने जानकारी दी कि प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं, जिनकी आय का सत्यापन अभी तक नहीं हो पाया है। वर्तमान व्यवस्था के तहत आय सत्यापन समिति में एक सरकारी कर्मचारी, एक स्थानीय ऑपरेटर और एक स्वयंसेवक शामिल होते हैं, लेकिन कई मामलों में इनकी रिपोर्टों में अंतर होने से परिवार की वास्तविक आय तय करने में कठिनाई आती है।

इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि टीम लीडर और स्थानीय ऑपरेटर द्वारा प्रस्तुत आय संबंधी आंकड़ों को संबंधित गांव की ग्राम सभा के समक्ष रखा जाए। ग्राम सभा द्वारा की गई पुष्टि को अंतिम माना जाएगा। सरकार का मानना है कि स्थानीय स्तर पर लोगों को परिवारों की वास्तविक आर्थिक स्थिति की बेहतर जानकारी होती है, जिससे पारदर्शी और सटीक निर्णय लिया जा सकेगा।

एक महीने में दूर होगी पेंडेंसी

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी प्रकार के लंबित मामलों का निपटारा एक महीने के भीतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के आयु सत्यापन के आवेदन लंबित हैं, उन्हें अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से सत्यापित किया जाए। आवश्यकता पड़ने पर आवेदक की सबसे बड़ी संतान की आयु को आधार बनाकर भी उम्र का निर्धारण किया जा सकता है।

किसानों और गरीब परिवारों को बड़ी राहत

बैठक में मुख्यमंत्री ने एक महत्वपूर्ण निर्देश देते हुए कहा कि कृषि से होने वाली पांच लाख रुपये तक की वार्षिक आय को आधार बनाकर किसी व्यक्ति या परिवार को उन सरकारी योजनाओं से वंचित नहीं किया जाना चाहिए, जिनके लिए अधिकतम 1.80 लाख रुपये वार्षिक आय की शर्त निर्धारित है। इस फैसले से हजारों किसान परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

PPP 2.0 और स्मार्ट कार्ड की तैयारी

बैठक में CRID अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा का परिवार पहचान पत्र प्लेटफॉर्म देश के सबसे अभिनव डिजिटल प्रशासनिक मॉडलों में से एक है। वर्तमान में राज्य के 77.41 लाख से अधिक परिवारों और लगभग 2.98 करोड़ सदस्यों का पंजीकरण इस प्रणाली में किया जा चुका है। इसके माध्यम से 50 से अधिक विभागों की 400 से ज्यादा योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

संबंधित सामग्री

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

गुरुग्राम में CM सैनी के काफिले को काले झंडे दिखाने का मामला, 8 और कांग्रेसियों को जमानत

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी के काफिले का विरोध करने पर गिरफ्तार कांग्रेस के कार्यकर्ता जमानत पर रिहा हो गए हैं।

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा में निवेश को बड़ा बूस्ट: CM नायब सैनी ने निवेशकों को दीं 5 गारंटियां

हरियाणा सरकार ने मुंबई में 'हैपनिंग हरियाणा 2.0' आयोजन के दौरान 66,000 करोड़ रुपये के निवेश MoU पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को पांच गारंटियों का आश्वासन दिया।

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

मुंबई में CM सैनी की 20 से ज्यादा कंपनियों से चर्चा, हरियाणा में 66 हजार करोड़ से अधिक के निवेश के MOU

हरियाणा में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने हेतु मुंबई में राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जहां 66,000 करोड़ रुपये के MOU पर हस्ताक्षर हुए।

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा CM सैनी के काफिले को रोकने की कोशिश पर बड़ा एक्शन, दो DCP को नोटिस; 18 पुलिसकर्मी निलंबित

हरियाणा के मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक ने पुलिस प्रशासन को 20 अधिकारियों को निलंबित करने और दो DCP को कारण बताओ नोटिस जारी करने पर मजबूर किया।

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

अन्नदाता के लिए छेड़ा नया अभियान, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसान अपनी फार्मर आईडी जरूर बनवाएं

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर आईडी और शून्य ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने की योजना शुरू की। किसानों को अब अधिक सुविधाएं और समर्थन मिलेगा।

Advertisement

UK Add श्री केदारनाथ धाम 05 on 27 Aug 2026