Haryana kidnapped minor found in Bhopal: हरियाणा से अगवा नाबालिग भोपाल में मिली,...

haryana-kidnapped-minor-found-in-bhopal

Haryana kidnapped minor found in Bhopal: हरियाणा से अगवा नाबालिग भोपाल में मिली, आरोपी ने कमरे में बनाया था बंधक

haryana kidnapped minor found in bhopal हरियाणा से अगवा नाबालिग भोपाल में मिली आरोपी ने कमरे में बनाया था बंधक

हरियाणा से गायब किशोरी भोपाल में मिली

Haryana kidnapped minor found in Bhopal: भोपाल की अयोध्या नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए हरियाणा से अगवा की गई नाबालिग छात्रा को सुरक्षित बरामद कर लिया है। यह छात्रा यमुनानगर से लापता थी और उसे भोपाल के मिनाल इलाके में एक कमरे में बंदी बनाकर रखा गया था।

सोशल मीडिया पर हुई थी दोस्ती

एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी साबिर खान उत्तराखंड का रहने वाला है। करीब चार महीने पहले उसकी सोशल मीडिया पर इस नाबालिग से दोस्ती हुई थी। बातचीत का सिलसिला बढ़ा और आरोपी ने किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। [caption id="attachment_84877" align="alignnone" width="300"]Haryana kidnapped minor found in Bhopal: Haryana kidnapped minor found in Bhopal:[/caption] read more: महाकाल मंदिर में दुनिया की पहली 6D आरती

 हरियाणा से किया अपहरण, भोपाल में रखा बंधक

कुछ दिन पहले साबिर उत्तराखंड से हरियाणा पहुंचा और किशोरी को अपने साथ लेकर फरार हो गया। परिजनों ने तीन दिन पहले यमुनानगर थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोशल मीडिया पर बच्ची की तस्वीरें वायरल होने के बाद किसी रिश्तेदार ने छात्रा को भोपाल में देखा और पुलिस को जानकारी दी।

 पुलिस ने कार्रवाई कर छुड़ाया

सूचना मिलने के बाद अयोध्या नगर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छात्रा को मिनाल इलाके के एक कमरे से सुरक्षित बाहर निकाला। आरोपी ने उसे वहीं बंधक बनाकर रखा था। इस घटना के बाद छात्रा के रिश्तेदार भी थाने पहुंच गए।

सीडब्ल्यूसी के माध्यम से सुपुर्दगी की प्रक्रिया जारी

Haryana kidnapped minor found in Bhopal: पुलिस के अनुसार, चूंकि अपहरण का मामला हरियाणा में दर्ज है, इसलिए छात्रा को हरियाणा पुलिस को सौंपा जाएगा। साथ ही मेडिकल जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई भी वहीं की जाएगी। सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) के माध्यम से छात्रा की सुपुर्दगी की प्रक्रिया शुरू की गई है। read more: TIT कॉलेज के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप: छात्राओं ने लगाया बैड टच और अश्लील हरकतों का आरोप, शिकायत वापस लेने का दबाव  

संबंधित सामग्री

खेत में खुले बिजली तार ने ली पिता-पुत्र की जान, बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आए

राज्य

खेत में खुले बिजली तार ने ली पिता-पुत्र की जान, बेटे को बचाने पहुंचे पिता भी करंट की चपेट में आए

भोपाल के बिलखिरिया में पिता-पुत्र की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। दोनों रातभर खेत में पड़े रहे, पुलिस जांच में जुटी।

यूपी में मानसून का कहर: डिलीवरी के बाद पत्नी-नवजात को चारपाई से नदी पार कराया

राज्य

यूपी में मानसून का कहर: डिलीवरी के बाद पत्नी-नवजात को चारपाई से नदी पार कराया

उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय होने से 15 शहरों में भारी बारिश। अलर्ट जारी, नदियों का जलस्तर बढ़ा, 80 से ज्यादा गांव बाढ़ की चपेट में।

नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार मुकेश सिंह हटाए गए, परीक्षा गड़बड़ी और रिजल्ट में देरी पर बड़ा एक्शन

राज्य

नर्सिंग काउंसिल के रजिस्ट्रार मुकेश सिंह हटाए गए, परीक्षा गड़बड़ी और रिजल्ट में देरी पर बड़ा एक्शन

मध्य प्रदेश में नर्सिंग परीक्षाओं में गड़बड़ी के कारण छात्रों की नाराजगी के बाद रजिस्ट्रार मुकेश सिंह को हटाया गया।

क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा के बाद आरती क्यों की जाती है?

सनातन

क्या आपने कभी सोचा है कि पूजा के बाद आरती क्यों की जाती है?

हिन्दू पूजा में आरती का विशेष स्थान है, जिसे पूजा के समापन पर किया जाता है। यह भक्ति, प्रकाश और आत्मज्ञान का प्रतीक है।

भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

राज्य

भारत माता को सीएम डॉ. यादव ने किया नमन, कहा- विभाजन की पीड़ा से आज भी व्यथित होता है मन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में शौर्य स्मारक पर नई डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया और विभाजन विभीषिका दिवस पर विशेष तिरंगा यात्रा शुरू की।