हरियाणा में विकास परियोजनाएं

नूंह को CM सैनी की 175 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल की रखी नींव

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नूंह जिले में 175 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

By : रोहन उमक
नूंह को CM सैनी की 175 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल की रखी नींव

नूंह को CM सैनी की 175 करोड़ से ज्यादा की सौगात, 100 बेड के जिला अस्पताल की रखी नींव

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को नूंह जिले को 175 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग और मेवात विकास अभिकरण की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें 100 बेड के जिला सामान्य अस्पताल का निर्माण प्रमुख परियोजना रही।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग की करीब 163 करोड़ रुपये की 11 परियोजनाओं और मेवात विकास अभिकरण की 11.18 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

कार्यक्रम में मौजूद नेतागण

155 करोड़ की लागत से बनेगा 100 बेड का जिला अस्पताल

कार्यक्रम में सबसे बड़ी परियोजना 155.49 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 100 बेड का जिला सामान्य अस्पताल रही। पुराने सीएचसी नूंह परिसर में बनने वाले इस अस्पताल का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। अस्पताल के निर्माण से जिले के लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पुनहाना सीएचसी में 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित बीपीएचयू भवन और मांडीखेड़ा में 1.54 करोड़ रुपये की लागत से बने टीबी कार्यालय का उद्घाटन किया। अडबर, छारोड़ा, कंकरखेड़ी, नई, सिरौली और इंडरी में उप स्वास्थ्य केंद्रों तथा पढ़ेनी और पिनगवां में बीपीएचयू भवनों का भी शिलान्यास किया गया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के साथ सीएम सैनी

शिक्षा, खेल और बुनियादी ढांचे पर भी जोर

मेवात विकास अभिकरण के तहत नूंह में 2.45 करोड़ रुपये की लागत से पब्लिक पार्क और पिनगवां में 1.80 करोड़ रुपये से खेल स्टेडियम के नवीनीकरण समेत कई परियोजनाओं को मंजूरी दी गई।

इसके साथ ही 100 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र, 33 स्कूलों में बालिका शौचालय, हथीन में पुस्तकालय, 14 स्कूलों में सोलर प्लांट और 10 स्कूलों में खेल मैदान जैसी परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

शाहपुर-नांगली और कामेड़ा स्टेडियम, 16 स्कूलों में खेल मैदान और मुख्यमंत्री मेवात गरीब मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्रवृत्ति वितरण सहित तीन परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने पिनगवां के गांव लाहबास में 86.17 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अल्वी भवन का शिलान्यास किया। इससे पहले उन्होंने नवनियुक्त प्राथमिक अध्यापकों के राज्य स्तरीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मेवात विकास बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की।

राव इंद्रजीत सिंह की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

कार्यक्रम में गुरुग्राम लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह को निमंत्रण दिए जाने के बावजूद उनकी गैरमौजूदगी राजनीतिक चर्चा का विषय रही।

पुनहाना विधायक मोहम्मद इलियास ने मंच से कहा कि मेवात में विकास को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्षों पुरानी मांगों को पूरा कर मेवात को सम्मान देने का काम किया है।

सीएम सैनी की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, विधायक मोहम्मद इलियास, विधायक मोहम्मद इसराइल, पूर्व मंत्री संजय सिंह, पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन, पूर्व विधायक नसीम अहमद, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व विधायक दीपक मंगला, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और जिला प्रमुख जान मोहम्मद समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने खोला विकास का पिटारा, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का ऐलान; 2028 में मिलेगा सबडिविजन का दर्जा

बवानी खेड़ा में CM सैनी ने खोला विकास का पिटारा, करोड़ों के प्रोजेक्ट्स का ऐलान; 2028 में मिलेगा सबडिविजन का दर्जा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बवानी खेड़ा में विकास कार्यों के लिए कई बड़े घोषणाएं कीं, जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के प्रोजेक्ट्स शामिल हैं।

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

विकास की बयार: CM धामी ने विकास कार्यों के लिए करोड़ों की राशि को दी मंजूरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सड़कों, मंदिरों, और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी की हैं।

हरियाणा में शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, 250 सीएम-ईईई स्कूल होंगे विकसित; CM सैनी ने शिक्षकों को लेकर भी किया बड़ा ऐलान

हरियाणा में शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, 250 सीएम-ईईई स्कूल होंगे विकसित; CM सैनी ने शिक्षकों को लेकर भी किया बड़ा ऐलान

हरियाणा सरकार ने शिक्षक दिवस पर शिक्षा सुधार के लिए नई योजनाएं और स्कूल विकास की घोषणाएं कीं, सीएम नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी।

भिवानी में CM सैनी की रैली से पहले तैयारियां तेज, बवानीखेड़ा में सफाई से लेकर रंग-पेंट तक का काम जोरों पर

भिवानी में CM सैनी की रैली से पहले तैयारियां तेज, बवानीखेड़ा में सफाई से लेकर रंग-पेंट तक का काम जोरों पर

बवानीखेड़ा में 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की विकास संकल्प रैली होगी, जिसमें क्षेत्रीय विकास की मांगें उठाई जाएंगी।

मथुरा में योगी ने गिनाई बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर ‘कर्फ्यू और दंगों से नहीं, उत्सवों से पहचान’

मथुरा में योगी ने गिनाई बदलते उत्तर प्रदेश की तस्वीर ‘कर्फ्यू और दंगों से नहीं, उत्सवों से पहचान’

मथुरा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी ने 229 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया, जिनकी कुल लागत 1051 करोड़ रुपये है।

Advertisement

MP ADD मिलिए विराट बुंदेला से 02 ON 7 Sep 2026