रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा में धरना समाप्त

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेवाड़ी में ग्रामीणों के धरने को समाप्त कराते हुए गांव में विकास की नई योजनाओं का आश्वासन दिया।

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना हरियाणा cm सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें

रेवाड़ी में 319 दिन बाद खत्म हुआ ग्रामीणों का धरना, हरियाणा CM सैनी के आश्वासन पर मानीं मांगें | None

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को रेवाड़ी जिले के गांव गोकलपुर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर लंबे समय से चल रहे ग्रामीणों के धरने को समाप्त करा दिया। करीब 319 दिनों से जारी यह आंदोलन मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद खत्म हुआ, जिससे ग्रामीणों में राहत और उम्मीद का माहौल देखा गया।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सैनी गांव गोकलपुर में आयोजित प्राचीन शिव मंदिर के भंडारे और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ मंत्री राव नरबीर सिंह और पूर्व विधायक रणधीर कापड़ीवास भी मंच पर मौजूद रहे। दोनों नेताओं की मौजूदगी को स्थानीय सियासत में अहम संकेत माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री सैनी ने रुकवाया धरना

धरना स्थल पर पहुंचकर दिया भरोसा

गोकलपुर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री रामगढ़-भगवानपुर स्थित धरना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। ग्रामीणों की प्रमुख मांगों, जैसे कि गांव में स्टेडियम, आयुर्वेदिक कॉलेज और अन्य सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने 319वें दिन अपना धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी।

अस्पताल की मांग बना था आंदोलन का कारण

गौरतलब है कि ग्रामीणों ने करीब एक साल पहले गांव में 200 बेड के सरकारी अस्पताल की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया था। उनका आरोप था कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जलघर के लिए जमीन लेने के बदले अस्पताल बनाने का वादा किया था, जिसे बाद में पूरा नहीं किया गया। इस मुद्दे को लेकर ग्रामीण कई बार जिला मुख्यालय और रामपुरा हाउस तक प्रदर्शन कर चुके थे।

महिलाओं का गीत बना आंदोलन की पहचान

धरने के दौरान महिलाओं ने गीत गाकर अपनी मांगों को उठाया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। इस गीत के जरिए उन्होंने नेताओं से सहयोग की अपील की, जिससे आंदोलन को व्यापक समर्थन मिला।

निकाय चुनाव से जुड़ी सियासी हलचल

मंच पे बैठे मुख्यमंत्री सैनी

रेवाड़ी और धारूहेड़ा में 10 मई को होने वाले निकाय चुनावों को देखते हुए यह घटनाक्रम राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। भाजपा ने अधिकांश उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पसंद से उतारे हैं, ऐसे में यह चुनाव उनकी प्रतिष्ठा से भी जुड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि विरोधी खेमे की गतिविधियां भी इस चुनाव में असर डाल सकती हैं।

मुख्यमंत्री सैनी शाम को सैनी स्कूल में ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे और इसके बाद धारूहेड़ा में रोड शो कर भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा के समर्थन में प्रचार करेंगे।

संबंधित सामग्री

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, वाहन मालिकों को राहत, अवैध कॉलोनियों पर बनेगी विशेष समिति

राज्य

हरियाणा कैबिनेट के बड़े फैसले: नई ट्रांसफर पॉलिसी लागू, वाहन मालिकों को राहत, अवैध कॉलोनियों पर बनेगी विशेष समिति

हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक में वाहन मालिकों, महिला सशक्तिकरण, और शहरी विकास योजनाओं पर केंद्रित अनेक निर्णय लिए गए।

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

राज्य

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक संपन्न: 15 एजेंडों पर मंथन, पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि घटाने समेत कई बड़े फैसलों के संकेत

हरियाणा की कैबिनेट बैठक में पटवारियों की ट्रेनिंग अवधि कम करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

फैमिली आईडी में आय सत्यापन को लेकर बड़ी राहत, हरियाणा CM सैनी का ऐलान; ग्राम सभाएं तय करेंगी परिवारों की वास्तविक आय

राज्य

फैमिली आईडी में आय सत्यापन को लेकर बड़ी राहत, हरियाणा CM सैनी का ऐलान; ग्राम सभाएं तय करेंगी परिवारों की वास्तविक आय

हरियाणा सरकार ने स्थानीय ग्राम सभाओं के माध्यम से परिवार पहचान पत्रों में आय सत्यापन के प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में कदम उठाया।

सिरसा के विकास पर बोले हरियाणा CM सैनी- ‘करोड़ों का बजट आया, जल्द सुधरेंगे हालात’; कुलदीप बिश्नोई पर साधी चुप्पी

राज्य

सिरसा के विकास पर बोले हरियाणा CM सैनी- ‘करोड़ों का बजट आया, जल्द सुधरेंगे हालात’; कुलदीप बिश्नोई पर साधी चुप्पी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक और जन कल्याण शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी।