Harsundi Village Scam: हरसुंडी गांव में बिना कार्य कराए फर्जी भुगतान का लगा आरोप...

harsundi-village-fake-payment-scam

Harsundi Village Scam: हरसुंडी गांव में बिना कार्य कराए फर्जी भुगतान का लगा आरोप, ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत

harsundi village scam हरसुंडी गांव में बिना कार्य कराए फर्जी भुगतान का लगा आरोप ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से की शिकायत

ग्रामीणों ने सरपंच,सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार का आरोप

Harsundi Village Scam: खबर सरीला विकासखंड के हरसुंडी की है जहां गांव में बिना कार्य के फर्जी भुगतान का मामला सामने आया है। बतादें कि गांव में बिना सीसी रोड निर्माण के प्रधान और सचिव के मिलीभगत से लाखों रूपए निकालने और आपस में बंदर बांट करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। तो वहीं अब ग्रामीणों ने सरीला तहसील पहुंच उपजिलाधिकारी बलराम गुप्ता को शिकायत पत्र देकर जाँच कराने और कार्यवाही की मांग की।

सीसी रोड को लेकर हुआ भ्रष्टाचार

Harsundi Village Scam: जानकारी के लिए बतादें कि गांव के निवासी बाबूलाल यादव,महेश,रामसजीवन.स्वतंत्र गुप्ता, समेत अन्य कई लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया है कि अबलेश राजपूत के बाड़े से पानी की टंकी तक बिना सीसी रोड निर्माण के एक लाँख बानवे हजार आठ सो तिरेपन रूपये का ग्राम प्रधान और सचिव ने भुगतान कर लिया। read more: मानसून सत्र…जल जीवन मिशन पर घमासान, विपक्ष का वॉकआउट

कीचड़ और मलबे से भरी पड़ी है सड़क

जबकि सड़क में कीचड़ और पानी लबालब भरा हुआ है। इसी कीचड़ युक्त सडक से ग्रामीणों को अमृत सरोवर, मंदिर आना जाना होता है। वही नमामि गंगे योजना से बनी पानी के टंकी को बंद करने और चालू करने के लिए ऑपरेटर को कई बार जाना पड़ता है। 70 वर्ष अधेड गया प्रसाद ने जानकारी दी की दलदल और कीचड युक्त सड़क में दो बार फिसल गया जिससे चोटे आई है।

ग्रामीणों ने की जांच की मांग

वही दर्जनों ग्रामीण ने विरोध प्रदर्शन करते हुये सीसी सडक निर्माण और फर्जी भुगतान की जाँच कराकर कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है की ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर सरकारी धन का दुरूपयोग किया है और गांव के विकास के लिए आवंटित धन को भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया है। उनका कहना है की गांव में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, जबकि कागजो में सब कुछ ठीक दिखाया गया है।

सड़क के अलावा अन्य चीजों में भी हुई हैं धांधलेबाजी

Harsundi Village Scam: यह मामला केवल सीसी रोड के भुगतान तक सिमित नहीं है बल्कि शौचालय, और हेंड पम्पो के रखरखाव नाम पर भी पैसे निकाले गये है। खंड विकास अधिकारी दिव्या त्रिपाठी ने बताया की मामले की जानकारी है जाँच कर उचित कार्यवाही की जाएगी। read more: विधायक के बेटे की SUV ने कांस्टेबल को मारी टक्कर, तेज रफ्तार में खंभे से भिड़ी, घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती    

संबंधित सामग्री

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

राज्य

हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी

 दो दिन के प्रवास पर कुकरू रहेंगे प्रदेश के मुखिया, स्व-सहायता समूह की महिलाओं से की बात, रात्रि चौपाल में किया ग्रामीणों से संवाद। कुकरू को पर्यटन का बड़ा केंद्र बनाएगी राज्य सरकार।

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

जुर्म गाथा

कर्नाटक: महिला पर चाकू से हमला करने के बाद कार में हुआ धमाका, आरोपी युवक जिंदा जला

कर्नाटक के तुमकुरु जिले में एक व्यक्ति ने कैब में यात्रा के दौरान महिला पर चाकू से हमला किया। इसके बाद कार में धमाका होने से उसमें आग लग गई, जिसमें आरोपी की मौत हो गई।

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

राज्य

हिमाचल CM सुक्खू का बड़ा भंगाल दौरा: दुर्गम क्षेत्र में करेंगे रात्रि प्रवास, आपदा नुकसान का लेंगे जायजा

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा भंगाल का दौरा किया, जहां वे स्थानीय विकास और सड़क सुविधाओं की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

राज्य

जामताड़ा के अनाथ भाई-बहन की पढ़ाई का खर्च उठाएगी झारखंड सरकार, सीएम सोरेन ने डीसी को दिए निर्देश

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा के दो अनाथ बच्चों की शिक्षा के लिए पूरी सरकारी सहायता सुनिश्चित की है।

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

देश-विदेश

जम्मू-कश्मीर समेत दिल्ली में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर

जम्मू-कश्मीर, अफगानिस्तान सहित कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 7:04 बजे आया। वेनेजुएला में भी बड़ा भूकंप आया, 600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर।