हरिद्वार में संत सम्मेलन

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार के हरि सेवा आश्रम में भागवत कथा के समापन पर संत सम्मेलन हुआ, जिसमें CM पुष्कर सिंह धामी और बाबा रामदेव सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित, CM धामी हुए शामिल, कुंभ 2027 पर हुई चर्चा

हरिद्वार में विशाल संत सम्मेलन आयोजित

हरिद्वार स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन समारोह के अवसर पर संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, योग गुरु बाबा रामदेव और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। 

कुंभ 2027 पर चर्चा

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, आचार्य बालकृष्ण, निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज और  कैलाश विजयवर्गीय सहित कई नेता और संत पहुंचे। कार्यक्रम में संत-महात्माओं, श्रद्धालुओं और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में कुंभ 2027 की तैयारियों समेत धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता पर बात हुई।

क्या बोले CM?

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है और संत समाज का आशीर्वाद प्रदेश को हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कहा कि साल 2027 में होने वाले कुंभ मेले को दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है। CM ने कहा कि कुंभ 2027 को लेकर सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। संत समाज के मार्गदर्शन और सहयोग से आयोजन को देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर बोले CM

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर SIT जांच पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कुछ लोग धार्मिक विषयों को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास करते हैं। जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और गलत करने वालों पर कार्रवाई होगी। वहीं MP के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एसआईटी निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलेगी।

संबंधित सामग्री

धामी की पहल से चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक की राह आसान,धामी ने रक्षा मंत्री के सामने उठाया था मुद्दा

धामी की पहल से चम्पावत में ECHS पॉलीक्लिनिक की राह आसान,धामी ने रक्षा मंत्री के सामने उठाया था मुद्दा

चम्पावत में पूर्व सैनिकों के लिए ECHS पॉलीक्लिनिक स्थापित करने के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार से सकारात्मक संकेत मिले हैं।

योग-आयुर्वेद से जुड़ेगा उत्तराखंड का पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म पर फोकस

योग-आयुर्वेद से जुड़ेगा उत्तराखंड का पर्यटन, वेलनेस टूरिज्म पर फोकस

बाबा रामदेव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर योग और आयुर्वेद के विकास पर बातचीत की, जिससे उत्तराखंड को वैश्विक वेलनेस हब के रूप में विकसित करने की उम्मीद है।

शिक्षा व्यवस्था में नियमों की अनदेखी पर धामी सरकार सख्त, बाजपुर में पांच और मदरसे सील

शिक्षा व्यवस्था में नियमों की अनदेखी पर धामी सरकार सख्त, बाजपुर में पांच और मदरसे सील

उत्तराखंड में नियमों की अनदेखी करने वाले पांच मदरसों को सील किया गया, सरकार ने शिक्षा संस्थानों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उत्तराखंड में बन रही फ्लाइंग कार, सीएम धामी ने युवा इनोवेटर को दिया सहयोग का भरोसा

उत्तराखंड में बन रही फ्लाइंग कार, सीएम धामी ने युवा इनोवेटर को दिया सहयोग का भरोसा

उत्तराखंड के युवा इनोवेटर रवि टम्टा द्वारा फ्लाइंग कार परियोजना पर काम जारी है, जिसे मुख्यमंत्री धामी ने सरकारी सहयोग का आश्वासन दिया है।

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने किया नमन, बोले- भावना के अनुरूप काम कर रही सरकार

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को सीएम धामी ने किया नमन, बोले- भावना के अनुरूप काम कर रही सरकार

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नमन किया, उत्तराखंड निर्माण में उनके योगदान को सराहा।

Advertisement

MP ADD मिलिए अनुपूर्ति श्रीवास्तव से 01 ON 03 september