Haridwar Kanwar Mela: हरिद्वार में कांवड मेले का हुआ भव्य आगाज... सीएम धामी ने की पुष्पवर्षा

haridwar-kanwar-mela-2025-grand-opening-cm-dhami

Haridwar Kanwar Mela: हरिद्वार में कांवड मेले का हुआ भव्य आगाज... सीएम धामी ने की पुष्पवर्षा

haridwar kanwar mela हरिद्वार में कांवड मेले का हुआ भव्य आगाज सीएम धामी ने की पुष्पवर्षा

 सीएम धामी का हरिद्वार में स्वागत

Haridwar Kanwar Mela: उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को हरिद्वार पहुंचे... जहां भेल स्थित हेलीपैड पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। बतादें कि इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया... जिससे कांवड़ मेले के उत्सवी माहौल में और उत्साह जुड़ गया।

शिव भक्तों की गई पुष्पवर्षा

हरिद्वार पहुंचने के बाद सीएम धामी ने कांवड़ मेला क्षेत्र में शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने भजन संध्या कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया... जिसमें हजारों भक्तों ने भक्ति और श्रद्धा के साथ भाग लिया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि कांवड़ मेला उत्तराखंड के लिए एक आध्यात्मिक उत्सव है, जो देशभर के शिव भक्तों को एकजुट करता है। Haridwar Kanwar Mela: read more: भोपाल में कॉन्स्टेबल की पिटाई का वीडियो वायरल, पति ने लगाए अवैध संबंध के गंभीर आरोप

कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने का संकल्प

सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार कांवड़ यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सीएम ने जोर देकर कहा कि देवभूमि की संस्कृति और आध्यात्मिकता को संरक्षित करते हुए यह मेला हर साल और भव्य होगा।न

2027 के कुंभ की तैयारियां शुरू

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी बताया कि 2027 में होने वाले कुंभ मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इस महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है। यह आयोजन उत्तराखंड की वैश्विक पहचान को और सशक्त करेगा। Haridwar Kanwar Mela:

 शिव भक्तों के लिए अविस्मरणीय अनुभव का वादा

Haridwar Kanwar Mela: सीएम धामी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड सरकार का उद्देश्य हर शिव भक्त को एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। सरकार इस मेले को और भव्य बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। read more: पुलिस के हत्थे चढ़ा नौवीं पास साइबर क्रिमिनल, महाकाल मंदिर से सीखा ‘ऑफिसर स्टाइल  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।