हरदा के राजपूत हॉस्टल में पुलिस का लाठीचार्ज, जाने क्या था मामला

harda-police-lathicharge-karni-sena-protest-2025

हरदा के राजपूत हॉस्टल में पुलिस का लाठीचार्ज, जाने क्या था मामला

हरदा के राजपूत हॉस्टल में पुलिस का लाठीचार्ज जाने क्या था मामला

Harda Police Lathicharge Karni Sena Protest 2025: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में कानून व्यवस्था को लेकर स्थिति नाजुक बनी हुई है। शनिवार को राजपूत छात्रावास में पुलिस ने करीब 100 से अधिक युवाओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, और यह सब विधायक की मौजूदगी में हुआ। पुलिस का आरोप है कि छात्रावास में मौजूद युवाओं ने पुलिस के साथ गाली-गलौज की, जिसके चलते बल प्रयोग करना पड़ा।

स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए अन्य जिलों से फोर्स बुलाया गया

हिंसा और तनाव की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, देवास और खंडवा से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया है। इस वक्त 300 से अधिक जवान हरदा में तैनात हैं। जहां भी भीड़ जमा होती है, पुलिस उन्हें खदेड़ रही है।

Harda Police Lathicharge Karni Sena Protest 2025: ये है पूरा मामला

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां आशीष राजपूत नामक युवक ने तीन लोगों पर 18 लाख के हीरे की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। मोहित वर्मा ने आशीष की मुलाकात इंदौर में उमेश तपानिया से करवाई और सौदा कराया। लेकिन बाद में नकली हीरा थमाकर मुंबई में ठगी की गई।इस मामले की एफआईआर के बाद करणी सेना और राजपूत समाज के युवा हरदा में एकजुट हुए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

लाठीचार्ज के विरोध में चक्काजाम

शनिवार शाम को हरदा के बायपास रोड पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने करणी सेना और राजपूत समाज ने चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी कारण जिलाध्यक्ष सुनील राजपूत को जेल में डाला गया।

प्रदेशभर में करणी सेना का विरोध प्रदर्शन

करणी सेना पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि प्रदेशभर के कार्यकर्ता हरदा पहुंचेंगे और पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ आंदोलन करेंगे। उन्होंने साफ किया कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक विरोध जारी रहेगा। Read More:-Foreign Trip:सीएम मोहन यादव 7 दिन की विदेश यात्रा पर रवाना Watch Now :- "सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में ?"

संबंधित सामग्री

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

राज्य

रामगढ़ महोत्सव में CM साय का बड़ा ऐलान,अब रामगढ़ की विरासत बनेगी वैश्विक पहचान, विकास की नई सौगातें!

रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की वैश्विक पहचान बनाने की घोषणाएं की।

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

राज्य

साजिश, सुपारी और पेशेवर शूटरों के शक के बीच भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी SIT!

भोपाल के आंबेडकर कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम का गठन किया है। जांच में संपत्ति विवाद को प्रमुख एंगल माना जा रहा है।

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

देश-विदेश

प्रेम विवाह के बाद खूनी रंजिश; प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी के भाई समेत 3 नामजद

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों के बीच रंजिश के चलते हुई गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई।

'क्रांति की आग कभी नहीं बुझती': हूल दिवस पर झारखण्ड CM सोरेन ने सिदो-कान्हू को किया नमन

राज्य

'क्रांति की आग कभी नहीं बुझती': हूल दिवस पर झारखण्ड CM सोरेन ने सिदो-कान्हू को किया नमन

झारखंड में हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य ने संघर्ष और बलिदान की प्रेरणा की बात कही।

CM सैनी के मंच से BJP के बड़े चेहरे रहे नदारद, कार्यक्रम में सांसद-3 विधायक और 5 मंडल अध्यक्ष रहे गैरहाजिर

राज्य

CM सैनी के मंच से BJP के बड़े चेहरे रहे नदारद, कार्यक्रम में सांसद-3 विधायक और 5 मंडल अध्यक्ष रहे गैरहाजिर

हरियाणा के रेवाड़ी में आयोजित खेत बचाओ अभियान में कई भाजपा नेता अनुपस्थित रहे, जिससे राजनीतिक चर्चा गरमाई। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने नए FPO की शुरुआत की।