Gwalior Municipal Corporation digital services 2025: स्वच्छता ऐप, ई-टिकटिंग और 1...

gwalior-municipal-corporation-digital-launch-2025-cleanliness-app-e-ticketing

Gwalior Municipal Corporation digital services 2025: स्वच्छता ऐप, ई-टिकटिंग और 15 नए वाहनों की लॉन्चिंग

gwalior municipal corporation digital services 2025 स्वच्छता ऐप ई-टिकटिंग और 15 नए वाहनों की लॉन्चिंग

ई-सुविधाओं की बड़ी शुरुआत, जनता को मिला नया टूल

Gwalior Municipal Corporation digital services 2025: ग्वालियर नगर निगम ने आज डिजिटल सुविधा की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए कई इनोवेटिव सेवाएं लॉन्च कीं। अब स्मार्ट सिटी और नगर निगम के अंतर्गत संचालित म्यूजियम, वंडर पार्क, मछली घर और वोट क्लब जैसे स्थानों के टिकट अब ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे। इसके लिए एक ई-टिकटिंग ऐप लॉन्च किया गया है।

 स्वच्छता एप से सीधे मिलेगी सफाई की शिकायत

शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ग्वालियर नगर निगम ने 'ग्वालियर स्वच्छता एप' लॉन्च किया है। इस एप के जरिए लोग गंदगी, कचरा और अन्य स्वच्छता संबंधी समस्याओं की शिकायत सीधे दर्ज कर सकेंगे, जिसका समाधान 24 घंटे के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है। read more: राकेश सिंह बयान: MP के मंत्री बोले- “जब तक सड़कें रहेंगी, गड्ढे भी रहेंगे”

नई वेबसाइट से मिलेगी सुविधा और पारदर्शिता

निगम ने अपनी अपडेटेड वेबसाइट का भी लोकार्पण किया, जिसके माध्यम से लोग अपने वार्ड में चल रहे डोर-टू-डोर टिपर वाहनों की लाइव ट्रैकिंग कर सकेंगे। यह पहल पारदर्शिता के साथ-साथ नागरिकों को अपनी सेवाओं पर नजर रखने का अधिकार भी देती है।

15 नए डोर-टू-डोर वाहन बेड़े में शामिल

स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ग्वालियर नगर निगम ने 15 नए डोर-टू-डोर टिपर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वर्तमान में निगम के पास 224 वाहन हैं, जबकि कुल आवश्यकता 320 से अधिक की है। नए वाहनों के जुड़ने से सफाई अभियान को और बल मिलेगा।

भव्य कार्यक्रम में हुई ई-सेवाओं की लॉन्चिंग

Gwalior Municipal Corporation digital services 2025: इस पूरे आयोजन में निगमायुक्त, महापौर और सभापति की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनता को जागरूक किया गया कि कैसे डिजिटल माध्यम से वे निगम की सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं और ग्वालियर को स्वच्छता रैंकिंग में ऊंचा स्थान दिला सकते हैं। READ MORE: रेलवे सेफ्टी पर सख्त हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव: सभी लेवल क्रॉसिंग गेट्स पर लगेंगे CCTV, 15 दिवसीय सुरक्षा अभियान शुरू

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।