ग्वालियर में फर्जी लोन स्कैम

लोन दिलाने के नाम पर 23 लाख ठगे: परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदा युवक, सिंधिया के नाम छोड़ा सुसाइड नोट

ग्वालियर में जसपाल सिंह यादव को फर्जी लोन का झांसा देकर 23 लाख रुपए ठगे गए, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। पांच आरोपियों पर FIR दर्ज की गई।

By : शिवम् पांडेय
लोन दिलाने के नाम पर 23 लाख ठगे: परेशान होकर ट्रेन के सामने कूदा युवक, सिंधिया के नाम छोड़ा सुसाइड नोट

ग्वालियर में फर्जी लोन स्कैम


ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में पांच दिन पहले रेलवे ट्रैक पर जान देने वाले जसपाल सिंह यादव के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच के बाद पुलिस ने जसपाल को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपियों ने 3.45 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का झांसा देकर जसपाल से 23 लाख रुपए ठग लिए थे। ठगी का पता चलने के बाद जसपाल ने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि उसे टालने के साथ धमकाया भी गया।

सिंधिया के नाम सुसाइड नोट

घटनास्थल से जसपाल की डायरी मिली, जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम सुसाइड नोट लिखा था। इसमें उसने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। साथ ही सिंधिया से अपने परिवार को न्याय दिलाने की अपील की थी।

23 लाख लेकर भी नहीं मिला लोन

सुसाइड नोट में रवि कुमार, आशीष गुप्ता और रवि जाटव समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। जसपाल के मुताबिक आरोपियों ने पिरामल बैंक से 3.45 करोड़ रुपए का लोन स्वीकृत कराने का भरोसा दिया था। इसके बदले प्रक्रिया शुल्क और कमीशन के नाम पर उससे 23 लाख रुपए लिए गए। आरोप है कि रकम लेने से पहले उसे लोन स्वीकृत होने के फर्जी दस्तावेज भी दिखाए गए थे।

जिम खोलना चाहता मृतक 

परिजनों के अनुसार जसपाल प्रदेश के कई शहरों में हाई प्रोफाइल जिम की चेन शुरू करना चाहता था। इसके लिए उसने परिवार की सहमति से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की जमीन पर लोन लेने की योजना बनाई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात रवि जाटव से हुई। आरोप है कि उसने जमीन पर 3.45 करोड़ रुपए का लोन दिलाने का झांसा देकर जसपाल को अपने जाल में फंसा लिया।

5 आरोपियों पर FIR

पुलिस ने सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है। विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित सामग्री

भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 65 मरीज मिले; 12 दिनों में बढ़े 45 केस

भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत, 65 मरीज मिले; 12 दिनों में बढ़े 45 केस

भोपाल में H1N1 संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई है। पिछले 12 दिनों में 45 नए मरीज सामने आए हैं। शहर में स्वाइन फ्लू के कुल 65 मरीज पाए गए हैं।

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी में पेड़ से लटके मिले शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शव, एक ही फंदे से बंधे थे भोला और सफीना

मोतिहारी के हरसिद्धि इलाके में एक पेड़ से दो युवकों के शव बरामद हुए, पुलिस जांच में जुटी, आत्महत्या या हत्या की आशंका।

जाली दस्तावेज से लिया ठेका, करोड़ों की खरीदी के बाद कार्रवाई

जाली दस्तावेज से लिया ठेका, करोड़ों की खरीदी के बाद कार्रवाई

भोपाल के सरकारी अस्पतालों में लेप्रोस्कोपी मशीनों और फर्नीचर की खरीदी में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। दो फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है।

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने FIR की मांग

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर हंगामा, प्रदर्शनकारियों ने FIR की मांग

भोपाल में अजाक्स भवन के बाहर प्रदर्शन हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने मुकेश मौर्य के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

धमतरी में बढ़ता आत्महत्या का संकट, एक दिन में 3 युवकों की मौत

धमतरी में बढ़ता आत्महत्या का संकट, एक दिन में 3 युवकों की मौत

धमतरी जिले में एक ही दिन में तीन युवकों की आत्महत्या की घटनाओं ने जिले में चिंता बढ़ा दी है। पिछले 3 सालों में 500 से अधिक आत्महत्याएँ दर्ज की गईं।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026