ग्वालियर-चंबल में बारिश और ओलावृष्टि का कहर, संकट में अन्नदाता!

gwalior-chambal-rain-hailstorm-crop-damage-farmers-worried

ग्वालियर-चंबल में बारिश और ओलावृष्टि का कहर, संकट में अन्नदाता!

ग्वालियर-चंबल में बारिश और ओलावृष्टि का कहर संकट में अन्नदाता

Mp Rain Update: ग्वालियर-चंबल अंचल में मौसम ने अचानक करवट ली है. कई जिलों में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया है और खेतों में खड़ी रबी फसलों को लेकर किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

Mp Rain Update: गुना, मुरैना और श्योपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

रातभर हुई बारिश और ओलावृष्टि का असर गुना, शिवपुरी, भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में साफ दिखाई दिया। कई इलाकों में खेतों में पानी भर गया, वहीं ओलों की मार से फसलें झुक गईं। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जिससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Mp Rain Update: श्योपुर में सबसे ज्यादा नुकसान

श्योपुर जिले और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। कुछ ही देर में तेज बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो गई। सड़कों पर पानी बहने लगा और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच अचानक पड़े ओलों ने खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। Also Read-india weather update: मौसम ने फिर बदली चाल, कश्मीर में बर्फ की चादर, मैदानी राज्यों में आंधी-बारिश से ठंड की वापसी

जाने किन फसलों को नुकसान

ओलावृष्टि के कारण गेहूं, सरसों, चना सहित अन्य रबी फसलों को नुकसान होने की खबरें सामने आ रही हैं। कई गांवों से फसल के झुकने और टूटने की जानकारी मिली है। किसानों को डर है कि अगर मौसम इसी तरह बना रहा, तो महीनों की मेहनत पर पानी फिर सकता है। Alao Read-MP Weather Toady: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी

मुरैना में सरसों की फसल पर सबसे ज्यादा मार

मुरैना जिले में मंगलवार शाम मौसम अचानक बिगड़ गया। कैलारस शहर और आसपास के इलाकों में तेज बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। इससे सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलों की वजह से फलियां टूट गईं और फसल जमीन पर गिर गई। कई किसानों ने प्रशासन को फसल खराब होने की सूचना देने की तैयारी शुरू कर दी है। भिंड, गुना और अशोकनगर जिलों में भी कई स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई है। देर रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।
अशोकनगर की बहादुरपुर तहसील में फसलें प्रभावित
अशोकनगर जिले की बहादुरपुर तहसील में भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में अचानक बदले मौसम ने किसानों को नुकसान का अंदेशा बढ़ा दिया है।
किसान को सरकार से आस
लगातार बदलते मौसम के बीच अब किसानों की नजर मौसम विभाग की अगली चेतावनी और प्रशासन की ओर से होने वाले फसल नुकसान के सर्वे पर टिकी है।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

राज्य

भोपाल में BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन: 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होगा

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले BRICS सांस्कृतिक सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम होंगे।

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

ग्वालियर TMZ के लिए मुंबई में मिले 1550 करोड़ के निवेश प्रस्ताव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की साझेदारी में ग्वालियर में नया टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित किया जाएगा, जिससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

राज्य

ऐसा कुछ नहीं, जो एमपी में न हो, सीएम डॉ. मोहन बोले- जो एक बार यहां आता है, फिर वापस नहीं जाता

मध्यप्रदेश सरकार ने टेलीकॉम मेन्यूफेक्चरिंग जोन स्थापित करने की योजना बनाई, जिसमें भारी निवेश और रोजगार सृजन की संभावना है।

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

राज्य

5 हजार से ज्यादा किसानों के हित में लिया बड़ा निर्णय, सीएम डॉ. मोहन ने दी कवच योजना को मंजूरी

मध्यप्रदेश कैबिनेट ने स्वास्थ्य, कृषि और ई-गवर्नेंस सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योजनाओं को स्वीकृति दी, जिससे राज्य की सेवाएँ और अधोसंरचना मजबूत होंगी।