रायपुर में लगेगा प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’, मशीन से मिलेगा राशन

grain-atm-to-replace-ration-shops

रायपुर में लगेगा प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’, मशीन से मिलेगा राशन

रायपुर में लगेगा प्रदेश का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ मशीन से मिलेगा राशन

रायपुर: छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के शास्त्री मार्केट में राज्य का पहला ‘ग्रेन एटीएम’ लगाने की तैयारी की जा रही है। इस पायलट प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा सकता है।

जाने कैसे काम करेगा ग्रेन एटीएम?

यह मशीन बैंक एटीएम की तरह काम करेगी। लाभार्थी अपने राशन कार्ड नंबर या आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए अपनी पहचान सुनिश्चित करेंगे। इसके बाद मशीन से सीधे चावल या गेहूं की तय मात्रा प्राप्त की जा सकेगी.इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और स्वचालित बनाया गया है, जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।

राशन वितरण में आएगा बड़ा बदलाव

 नई व्यवस्था के लागू होने से राशन वितरण प्रणाली में कई सुधार देखने को मिल सकते हैं,लंबी कतारों से छुटकारा 24 घंटे राशन प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी, तौल में गड़बड़ी की समस्या खत्म होगी, पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रहेगी यह व्यवस्था विशेष रूप से मजदूर और दैनिक वेतनभोगी वर्ग के लिए फायदेमंद मानी जा रही है, जो समय की कमी के कारण अक्सर राशन लेने में असुविधा का सामना करते हैं।

पायलट प्रोजेक्ट से होगा विस्तार

फिलहाल इस योजना की शुरुआत रायपुर के शास्त्री मार्केट क्षेत्र से की जा रही है। यहां पहली मशीन स्थापित की जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल रहता है, तो इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे छत्तीसगढ़ में लागू किया जाएगा।  देश के कई राज्यों जैसे बिहार, हरियाणा, ओडिशा और राजस्थान में इस तरह की ‘ग्रेन एटीएम’ तकनीक का उपयोग पहले से किया जा रहा है। वहां से मिले सकारात्मक अनुभवों के आधार पर छत्तीसगढ़ सरकार ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाया है।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।