Government Scheme Fraud Uttarakhand: सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा को लेकर सीएम ...

government-scheme-fraud-uttarakhand-cm-dhami-action

Government Scheme Fraud Uttarakhand: सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा को लेकर सीएम धामी ने दिखाया सख्त रुख, दो मुकदमे दर्ज

government scheme fraud uttarakhand सरकारी योजनाओं में फर्जीवाड़ा को लेकर सीएम धामी ने दिखाया सख्त रुख दो मुकदमे दर्ज

मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Government Scheme Fraud Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ उठाने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। फर्जी तरीके से राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनवाकर सरकारी सुविधाओं का दुरुपयोग करने वालों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिए गए हैं। सीएम के आदेश पर देहरादून के कोतवाली नगर और थाना राजपुर में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

फर्जी राशन कार्ड के जरिए लिया गया लाभ

सरकार द्वारा सालाना पांच लाख रुपये से कम आय वाले लोगों के लिए राशन कार्ड जारी किए जाते हैं। लेकिन जांच में सामने आया कि कई ऐसे लोगों ने भी ये कार्ड बनवा लिए, जो इस श्रेणी में नहीं आते थे। पूर्ति विभाग को मिली शिकायत के आधार पर जब राशन कार्डों की जांच की गई, तो कई कार्ड फर्जी पाए गए।

read more: सीएम धामी के चार साल बेमिसाल

आयुष्मान योजना का भी गलत इस्तेमाल

इन फर्जी राशन कार्डों के आधार पर लोगों ने आयुष्मान भारत योजना का भी अनुचित फायदा उठाया। इस योजना के अंतर्गत उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्त में प्राप्त हो रही थीं, जबकि वे इसके पात्र नहीं थे। इससे सरकार को आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून और स्वास्थ्य विभाग ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून को तहरीर सौंपी। एसएसपी के निर्देश पर संबंधित थानों में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस कर रही गहन विवेचना

Government Scheme Fraud Uttarakhand: कोतवाली नगर और थाना राजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में कुछ नाम सामने आए हैं, जिनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा।

read more: उत्तराखंड में जंगल सफारी पर्यटन को नई पहचान, बढ़ा पर्यटकों का रुझान

 

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।