गोरखपुर में फॉर्च्यूनर का कहर, 30 मिनट तक रेलिंग पर लटकी रही MBBS छात्र की लाश

gorakhpur-fortuner-havoc-mbbs-student-body-hanging-railing

गोरखपुर में फॉर्च्यूनर का कहर, 30 मिनट तक रेलिंग पर लटकी रही MBBS छात्र की लाश

गोरखपुर में फॉर्च्यूनर का कहर 30 मिनट तक रेलिंग पर लटकी रही mbbs छात्र की लाश

Gorakhpur Accident MBBS Student: गोरखपुर में होली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने जमकर कहर बरपाया। रॉन्ग साइड से आ रही बेकाबू कार ने बाइक और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में BRD मेडिकल कॉलेज के MBBS के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। एक्सीडेंट शाहपुर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर हुआ। 

कार का कहर

मौत की रफ्तार

घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, फॉर्च्यूनर ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रही थी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसने सामने से आ रहे बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्कूटी सवार एक युवक उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग और जालियों के बीच फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

[caption id="attachment_138774" align="alignnone" width="1164"]आकाश पांडेय, मृतक आकाश पांडेय, मृतक[/caption]

30 मिनट तक लटकी रही लाश

आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और देखते ही देखते ओवरब्रिज पर भीड़ लग गई। लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने छात्र को रेलिंग से नहीं उतारा। करीब 30 मिनट शव रेलिंग से लटका रहा। इसके बाद राहगीर की सूचना पर पुलिस पहुंची और छात्र को नीचे उतारा और अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत के बाद उसका दोस्त भी अस्पताल पहुंचा। शव देखकर फूट-फूटकर रोने लगा और कहने लगा डॉक्टर, मेरे दोस्त को जिंदा कर दीजिए।

[caption id="attachment_138772" align="alignnone" width="1167"]30 मिनट तक लटकी रही लाश 30 मिनट तक लटकी रही लाश[/caption]

Gorakhpur Accident MBBS Student: आरोपी गिरफ्तार

हादसे के बाद प्रॉपर्टी डीलर गोल्डेन साहनी कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने 1 घंटे बाद उसे ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। संतकबीरनगर के रहने वाले 22 साल के आकाश पांडेय BRD मेडिकल कॉलेज के MBBS थर्ड ईयर के छात्र थे। आकाश बुधवार को होली मनाने के बाद देर शाम दोस्त अनूप के घर गया था। वहां उसने खाना खाया। रात 10 बजे वह वापस हॉस्टल जा रहा था, तभी हादसा हो गया। एंबुलेंस से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की सूचना मिलते ही साथी डॉक्टर अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर डॉक्टरों को शांत कराया।

[caption id="attachment_138773" align="alignnone" width="1157"]प्रॉपर्टी डीलर गोल्डेन साहनी गिरफ्तार प्रॉपर्टी डीलर गोल्डेन साहनी गिरफ्तार[/caption]

एकलौते बेटा था

आकाश संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंघवा थाना क्षेत्र के बरगदवां माफी वार्ड नंबर 10 का निवासी था। पिता देवेंद्र पांडेय की टेंट की दुकान है। मां लीलावती देवी हाउस वाइफ हैं। आकाश पांडेय मां-बाप के इकलौते बेटे थे। मौत की सूचना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

संबंधित सामग्री

दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता, मांगी दैनिक मेडिकल रिपोर्ट

देश-विदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य पर चिंता, मांगी दैनिक मेडिकल रिपोर्ट

दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता जताते हुए दैनिक मेडिकल जांच और जरूरत पड़ने पर तुरंत इलाज के आदेश दिए।

कल बिजनौर पहुंचेंगे CM योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित, जानिए कार्यक्रम

राज्य

कल बिजनौर पहुंचेंगे CM योगी, जनसभा को करेंगे संबोधित, जानिए कार्यक्रम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 जुलाई को बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

राज्य

उत्तराखंड में हरेला पर्व की धूम, CM धामी ने की पूजा और पौधारोपण

उत्तराखंड में हरेला पर्व के अवसर पर CM पुष्कर धामी ने जागेश्वर धाम में पूजा की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

राज्य

रेलवे ने शुरू की रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण की योजना, मुरादाबाद मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों का बदलेगा स्वरूप

भारतीय रेलवे और केंद्र सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण शुरू किया है।

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

राज्य

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी की जांच में नया मोड़, CCTV में दिखे नए संदिग्ध

बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी की जांच आगे बढ़ी, SIT ने मंदिर समिति की रिपोर्ट और CCTV फुटेज का विश्लेषण किया।