गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा ने फिनायल पीकर दी जान

gmc-bhopal-mbbs-student-suicide-phenyl-exam-stress

गांधी मेडिकल कॉलेज की MBBS छात्रा ने फिनायल पीकर दी जान

गांधी मेडिकल कॉलेज की mbbs छात्रा ने फिनायल पीकर दी जान

भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। एमबीबीएस प्रथम वर्ष की 19 वर्षीय छात्रा रोशनी कुलेश ने फिनायल पीकर आत्महत्या कर ली। घटना कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है, जहां छात्रा किराए के मकान में रह रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह हाल ही में हुए परीक्षा परिणाम को लेकर काफी तनाव में थी।

गांधी मेडिकल कॉलेज: आलीराजपुर की रहने वाली थी रोशनी

मृतका रोशनी कुलेश, पिता बंतर सिंह कुलेश, मूल रूप से आलीराजपुर जिले की निवासी थी। उसके पिता खेती-किसानी से जुड़े हैं। रोशनी का पिछले वर्ष ही गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए चयन हुआ था। पढ़ाई के सिलसिले में वह भोपाल के बीडीए कॉलोनी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रही थी।वह अपने साथ पढ़ने वाली छात्रा वैष्णवी मंडलोई के साथ एक ही कमरे में रहती थी।

गांधी मेडिकल कॉलेज: परीक्षा के बाद से थी परेशान

गांधी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की परीक्षाएं 28 जनवरी को समाप्त हुई थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद रोशनी कुछ दिनों के लिए अपने घर गई थी और दो दिन पहले ही भोपाल लौटी थी। बताया जा रहा है कि लौटने के बाद से ही वह अपने पेपर खराब होने को लेकर लगातार चिंतित थी.सोमवार रात उसने अपनी रूममेट वैष्णवी से काफी देर तक बातचीत की। इस दौरान उसने परीक्षा और आने वाले परिणाम को लेकर तनाव की बात कही। वैष्णवी ने उसे समझाने की कोशिश की और बाद में दोनों सो गईं।

सुबह बाथरूम में मिला शव

मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जब वैष्णवी की नींद खुली तो रोशनी कमरे में नहीं दिखी। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई.तलाश के दौरान जब बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला, तो रोशनदान से झांकने पर अंदर दो पैर दिखाई दिए। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। छात्रा को तत्काल हमीदिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जूनियर डॉक्टरों ने दी श्रद्धांजलि

घटना की सूचना मिलते ही गांधी मेडिकल कॉलेज में शोक की लहर दौड़ गई। जूनियर डॉक्टरों और छात्रों ने रोशनी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और श्रद्धांजलि अर्पित की. कोहेफिजा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

देश-विदेश

विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को बड़ी राहत, हिमाचल सरकार ने इंटर्नशिप अवधि घटाकर एक वर्ष की

हिमाचल प्रदेश सरकार ने कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों की इंटर्नशिप अवधि एक वर्ष निर्धारित की।

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

राज्य

MP में छात्रों का जश्न: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर ढोल-नगाड़े, मिठाई और पटाखे

मध्य प्रदेश में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर से छात्रों ने जश्न मनाया, पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटी। यह उनकी एकजुटता और लंबे आंदोलन की जीत मानी गई।

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

राज्य

CM हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा तक पहुंच होगी आसान, नई सड़क बनने से 30 किमी घटेगी दूरी

बरलंगा-कसमार-नेमरा सड़क के निर्माण से झारखंड में विकास और इतिहास को जोड़ने की उम्मीद, यात्रा की दूरी और समय दोनों कम होंगे।