girlfriend-suicide-boyfriend-house-news-cg

Girlfriend Suicide News CG: बॉयफ्रेंड के घर में युवती ने किया सुसाइड!

By : Hema Gupta
Girlfriend Suicide News CG: बॉयफ्रेंड के घर में युवती ने किया सुसाइड!

Girlfriend Suicide News CG: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है, एक युवती ने अपने बॉयफ्रेंड के घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

दरअसल, युवती का काफी दिन से एक युवक से अफेयर था। युवती उससे शादी करना चाहती थी। इसलिए वो प्रेमी के घर में ही आकर रहने लगी। फिर दोनों के बीच शारीरिक संबंध बनाया उसके बाद युवक युवती को छोड़कर भाग गया। इस वजह से उसने सुसाइड करने का रास्ता चुना। यह मामला मस्तूरी थाना के मल्हार चौकी क्षेत्र का है।

मानसिक दवाब की वजह से लगाई फांसी

युवक के माता - पिता जब सुबह उठे और रुम की खिड़की से देखा तो उनके होश उड़ गए। वहां उन्होंने युवती को फांसी के फंदे पर लटकते देखा। उन्होंने फिर युवती के परिजन और पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।

 

युवती के माता- पिता ने हत्या की जताई आशंका

युवती के माता-पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की, इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानिए क्या है मामला?

युवती का अफेयर राजू लहरिया नाम के युवक से चल रहा था, युवक ग्राम धनगवा का रहने वाला है। दोनों अक्सर मिलते थे। फिर युवती शादी का दबाव बनाने लगी। उसके बाद 24 फरवरी को युवक के घर रहने पहुंच गई। वहां युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर युवती ने शादी की बात की तो वो घऱ छोड़कर भाग गया। इससे परेशान होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड करने के पहले युवती ने प्रेमी के माता-पिता के साथ खाना खाया था। फिर स्कार्फ बांधकर फांसी लगाई।

रेप और आत्महत्या करने को उकसाने को लेकर FIR

प्रेमी युवक के खिलाफ रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। और आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  Also Read- Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026