घरेलू हिंसा का विवाद

पति ने काटी पत्नी की नाक , बेटी को तड़पता देख भड़की मां , दामाद की बहन की नाक दांतों से काटकर लिया बदला 

उत्तरप्रदेश के ढखेरवा गांव में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी की नाक काट दी, जिसके बाद मां ने बदले की भावना से दामाद की बहन की नाक काट दी। पुलिस ने जांच शुरू की।

पति ने काटी पत्नी की नाक , बेटी को तड़पता देख भड़की मां , दामाद की बहन की नाक दांतों से काटकर लिया बदला 

पति ने काटी पत्नी की नाक , बेटी को तड़पता देख भड़की मां , दामाद की बहन की नाक दांतों से काटकर लिया बदला 

मायके जाने की जिद को लेकर शुरू हुआ घरेलू विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि पति ने पत्नी की पिटाई करने के बाद दांतों से उसकी नाक काट ली। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने भी दामाद के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोप है कि विवाहिता की मां ने दामाद की बहन की भी दांतों से नाक काटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

क्या हैं मामला 

उत्तरप्रदेश के ढखेरवा गांव निवासी श्रवण कुमार कश्यप पर आरोप है कि उसने अपनी पत्नी प्रीति कश्यप के साथ मारपीट की और दांतों से उसकी नाक काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में प्रीति ने परिजनों को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलते ही प्रीति के पिता बनवारी और मां श्रीदेवी, जो चचरापुरवा गांव के निवासी हैं, अन्य परिजनों के साथ ससुराल पहुंच गए। आरोप है कि वहां दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

बेटी को तड़पता देख भड़की मां

प्रीति की मां श्रीदेवी ने दामाद की बहन मोनी कश्यप की भी दांतों से नाक काट दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल प्रीति ने बताया कि उसकी चचेरी बहन की रविवार को शादी है और वह उसमें शामिल होने के लिए मायके जाना चाहती थी। इसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया।

पति पर आरोप 

आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने पहले मारपीट की और फिर दांतों से उसकी नाक काट ली। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। दोनों घायलों का उपचार कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि

थानाध्यक्ष मोहित पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित सामग्री

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

यूपी में 3572 नियुक्तियां, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र; 6 महीने में 1 लाख नौकरियों का ऐलान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 3572 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे और अगले छह महीने में एक लाख और सरकारी नौकरियों का ऐलान किया।

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सूरत से कानपुर जा रही बस में भीषण आग ,खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री

सरदारपुर में यात्री बस में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ। यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर अपनी जान बचाई। ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी।

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश, गुरुग्राम में वर्क-फ्रॉम-होम:यूपी में 4 की मौत

उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश जारी है। दिल्ली, यूपी, एमपी में जलभराव, ट्रैफिक जाम, फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया।

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

यूपी में बच्चों में नाटेपन की दर घटी, 31.5% पर पहुंची: टेक होम राशन योजना से पोषण पर जोर- योगी सरकार का कमाल

उत्तर प्रदेश सरकार ने बच्चों में नाटेपन की दर और कुपोषण में सुधार का दावा किया है, THR योजना के तहत विभिन्न पोषण उत्पाद शामिल किए गए हैं।

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

यूपी में बाढ़ का कहर, 19 जिले प्रभावित; MP के 22 जिलों में रेड अलर्ट

भारी बारिश के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, और बिहार सहित कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति गंभीर। बिजली गिरने से छत्तीसगढ़ में मौतें।

Advertisement

UK Add नीति आयोग द्वारा जारी 03 on 25 Aug 2026