Khargone: गरबा करते-करते थम गई सांसें: "ओ मेरे ढोलना..." पर पति संग नाच रही थी स...

garba-heart-attack-death-khargone-sonam-patasi

Khargone: गरबा करते-करते थम गई सांसें: "ओ मेरे ढोलना..." पर पति संग नाच रही थी सोनम, स्टेज पर गिरकर मौत

khargone गरबा करते-करते थम गई सांसें "ओ मेरे ढोलना" पर पति संग नाच रही थी सोनम स्टेज पर गिरकर मौत

नवरात्रि उत्सव में मातम

garba heart attack death khargone: खरगोन जिले के भीकनगांव क्षेत्र के पलासी गांव में रविवार रात नवरात्रि उत्सव के दौरान एक हृदयविदारक घटना घट गई। गरबा खेलते-खेलते एक 19 वर्षीय नवविवाहिता की स्टेज पर ही मौत हो गई। वह अपने पति के साथ मिलकर "ओ मेरे ढोलना..." गाने पर झूम रही थी, जब अचानक वो स्टेज पर गिर गईं और फिर नहीं उठीं।

"ओ मेरे ढोलना..." पर पति संग नृत्य कर रही थी

मृतका की पहचान सोनम (19) पत्नी कृष्णपाल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनम और उनके पति दोनों सिंगाजी मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा की झांकी के सामने गरबा कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे "कसम लूं मैं रब की..." और "ओ मेरे ढोलना..." जैसे गानों पर डांस कर रहे थे। तभी सोनम अचानक झांकी के सामने जमीन पर गिर पड़ीं

पहले लगा परफॉर्मेंस का हिस्सा, फिर मचा हड़कंप

वो जिस अंदाज में गिरीं, उससे पहले लोगों को लगा कि यह डांस का हिस्सा है। लेकिन जब कुछ देर तक वह नहीं उठीं और कोई हरकत नहीं हुई, तो माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। लोग दौड़कर उनके पास पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं।

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

garba heart attack death khargone: हाल ही में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, सोनम की शादी मई 2025 में ही कृष्णपाल से हुई थी। यह उनकी पहली नवरात्रि थी, जिसे वह पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मना रही थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वो बहुत ही खुशमिजाज और सामाजिक महिला थीं। पूरा गांव उन्हें जानता था।

डॉक्टरों ने बताया हार्ट अटैक

सोनम को तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रिपोर्ट में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो सकेगी।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

हार्ट अटैक इतने कम उम्र में? विशेषज्ञ हैरान

मामला इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि सोनम की उम्र मात्र 19 वर्ष थी। इस उम्र में हार्ट अटैक की संभावना बेहद कम होती है। डॉक्टरों का कहना है कि यह सडेन कार्डियक अरेस्ट (SCA) का मामला हो सकता है, जो अत्यधिक भावनात्मक उत्तेजना या तनाव के दौरान हो सकता है।

garba heart attack death khargone: सावधानी बहुत जरुरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस घटना के बाद लोगों से अपील की है कि तेज म्यूजिक, भारी वर्कआउट, या स्टेज परफॉर्मेंस से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच अवश्य करवाएं। विशेषकर दिल की बीमारी का कोई पारिवारिक इतिहास हो, तो सावधानी बेहद जरूरी है।

Read More:- Best life changing habits: ज़िंदगी को आसान बनाने वाले 5 छोटे बदलाव जो आपकी सोच ही बदल देंगे.

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

राज्य

सीएम डॉ. मोहन की अनोखी पहल, अब हर शुक्रवार को होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा शुरू किया गया जन-विश्वास अभियान 2026, 7 अगस्त से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा, जिसमें साप्ताहिक गतिविधियाँ निर्धारित हैं।

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

जुर्म गाथा

ठाणे में 21वीं मंजिल से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच में जुटी; टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारी की मां थीं मृतका

ठाणे के वर्तक नगर में एक बहुमंजिला इमारत से गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

राज्य

सबसे ऊपर किसान हित, सीएम डॉ. मोहन बोले- खेतों से लेकर अन्नदाता के खातों तक का ध्यान रख रही सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नर्मदापुरम में 11वें बलराम कृषि महोत्सव में किसानों के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणा की।

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

राज्य

हिमाचल में प्रशासनिक नियुक्तियों पर नजरें, निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची सेवानिवृत्त; तीन अहम पदों पर नियुक्ति का इंतजार

हिमाचल प्रदेश में अनिल खाची के सेवानिवृत्ति के बाद प्रशासन में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। नए राज्य निर्वाचन आयुक्त सहित अन्य पदों पर नियुक्तियां होनी हैं।

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

राज्य

JPSC विवाद पर तेज हुई सियासत, CM सोरेन ने राज्यपाल को दी जांच की जानकारी; 7 अगस्त को विधानसभा मार्च का ऐलान

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में अनियमितताओं के चलते छात्रों का आंदोलन तेज, मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।