गंगनहर में डूबने से 2 पर्यटकों की मौत, 3 दिन बाद मिले शव

gangnahar-canal-drowning-two-tourists-bodies-found

गंगनहर में डूबने से 2 पर्यटकों की मौत, 3 दिन बाद मिले शव

गंगनहर में डूबने से 2 पर्यटकों की मौत 3 दिन बाद मिले शव

Gangnahar drowning incident: उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगनहर में डूबने से 2 पर्यटकों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक गंगनहर में नहाने गए थे, इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना की सूचना मिलते ही SDRF मौके पर पहुंची और तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया।

गंगनहर में डूबने से 2 पर्यटकों की मौत

3 दिन बाद मिले शव

काफी मशक्कत के बाद SDRF ने दोनों शवों को बाहर निकाल लिए गए। SDRF के मुताबिक, यह हादसा रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र की है। हादसा 26 मार्च को हुआ था, जब दोनों युवक नहाते समय अपना बैलेंस खो बैठे थे। पिछले 5 दिनों से युवकों को ढूंढने की कोशिशें लगातार जारी थीं, जिसके बाद आज सुबह 1 युवक का शव गंगनहर में बहते हुए दिखाई दिया। जबकि 29 मार्च को उसके दूसरे दोस्त का शव मिला था। SDRF ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Gangnahar drowning incident: घूमने आए थे मृतक

SDRF के अनुसार, मृतकों की पहचान काशीपुर निवासी मोहसिन (17) और दिल्ली निवासी आसिफ (18) के रूप में हुई है। दोनों युवक ईद से पहले जुम्मे के मौके पर कलियर घूमने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। कलियर से लेकर मोहम्मदपुर झाल तक खोजबीन की गई। करीब 3 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद 29 मार्च को मोहसिन का शव आसफनगर झाल के पास मिला। अगले दिन, 30 मार्च की देर रात आसिफ का शव भी उसी इलाके से बरामद हुआ। यह अभियान SDRF टीम प्रभारी आशीष त्यागी के नेतृत्व में चलाया गया था।

संबंधित सामग्री

आतंकी नेटवर्क का सफाया आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो-टॉलरेंसी का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

आतंकी नेटवर्क का सफाया आतंकवाद के प्रति हमारी जीरो-टॉलरेंसी का प्रमाण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत में 14 राज्यों में एक साथ चलाये गए ऑपरेशन में आईएसआई समर्थित आतंकी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया, 200 से अधिक सदस्य गिरफ्तार।

सीएम डॉ. यादव 18 को करेंगे श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान-कलश यात्रा का शुभारंभ

राज्य

सीएम डॉ. यादव 18 को करेंगे श्री गुरू रविदास समरसता संकल्प अभियान-कलश यात्रा का शुभारंभ

मुख्यमंत्री मोहन यादव 18 अगस्त को समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ करेंगे, जिसमें सामाजिक न्याय और समता के संदेश को प्रसारित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS ने कहा- आत्महत्या, CBI चार्जशीट में पति-सास आरोपी

राज्य

ट्विशा शर्मा मौत मामला: AIIMS ने कहा- आत्महत्या, CBI चार्जशीट में पति-सास आरोपी

ट्विशा शर्मा की मौत को AIIMS ने आत्महत्या बताया, लेकिन CBI ने पति और सास पर दहेज हत्या के आरोप लगाए हैं।

मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान: सीएम डॉ. यादव

राज्य

मध्यप्रदेश ने उद्योग और निवेश के क्षेत्र में बनाई मजबूत पहचान: सीएम डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेश और उद्योग विकास पर जोर देते हुए मध्यप्रदेश में निवेश की व्यापक संभावनाओं का उल्लेख किया।

पैसे के लालच में दो महिलाओं की हत्या, चार और थीं निशाने पर; नाबालिग बेटे संग महिला गिरफ्तार

जुर्म गाथा

पैसे के लालच में दो महिलाओं की हत्या, चार और थीं निशाने पर; नाबालिग बेटे संग महिला गिरफ्तार

तेलंगाना में मां-बेटे ने कई महिलाओं की हत्या की और लूटपाट की। पुलिस ने हत्याओं और चोरी की योजना का पर्दाफाश किया।