गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, 4 लोग लापता!

Ganga Boat Tragedy

गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, 4 लोग लापता!

In Patna, a boat capsized in the Ganga river, resulting in 3 deaths and 4 people missing. Overloading and strong winds are blamed for the accident.

गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत 4 लोग लापता

गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत, 4 लोग लापता! |

Ganga Boat Capsize: पटना में गंगा नदी में नाव पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग लापता हैं जबकि 7 लोगों को बचा लिया गया है। नाव पर सवार ज्यादातर महिलाएं और बच्चे थे।

मृतकों की पहचान

मृतको में नीलम कुमारी (30), श्रवण महतो (36) और काशी कुमार (15) शामिल हैं। श्रवण महतो और काशी कुमार पिता-पुत्र थे।

घायलों में राहुल कुमार, ममता देवी, कबूतरी कुमारी और 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की शामिल हैं। कुछ अन्य घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

हादसा कब और कहां हुआ?

यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे बाढ़ थाना क्षेत्र के उमानाथ इलाके में हुई। सभी लोग बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज बिंद टोली के निवासी थे। 

नाव पर करीब 14-15 लोग सवार थे। सुबह ये लोग समस्तीपुर जिले के सुल्तानपुर दियारा सब्जी तोड़ने और खेती के काम के लिए गए थे। वापसी के दौरान तेज हवा और नाव पर क्षमता से ज्यादा लोड की वजह से नाव बीच धारा में पहुंचते ही डगमगाने लगी और पलट गई। नाव लाइफ जैकेट भी नहीं थे। 

नाव में सवार अन्य लोगों का बयान 

बचे लोगों ने बताया कि- 'नाव जैसे ही नदी की बीच धारा में पहुंची, अचानक डगमगाने लगी। कुछ ही पलों में नाव पूरी तरह डूब गई। तेज धारा की वजह से कई लोग बह गए और उन्हें बचाने का मौका तक नहीं मिला।'

आसपास मौजूद मल्लाहों और स्थानीय गोताखोरों ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और 7 लोगों को बचाया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। लापता 4 लोगों की तलाश में SDRF की टीम लगातार रेस्क्यू कार्य में जुटी हुई है।


 

संबंधित सामग्री

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

राज्य

पटना मेट्रो निर्माण के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, बेली रोड चौड़ीकरण के निर्देश

पटना में मेट्रो निर्माण के साथ ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सरकार ने रोड विस्तार और वैकल्पिक मार्गों की योजना बनाई है।

खजुराहो में बड़ा हादसा टला: झूलती बिजली लाइन से टकराया बच्चों से भरा ऑटो, कई छात्र घायल

राज्य

खजुराहो में बड़ा हादसा टला: झूलती बिजली लाइन से टकराया बच्चों से भरा ऑटो, कई छात्र घायल

मध्य प्रदेश के खजुराहो में बिजली की लापरवाही के कारण स्कूली बच्चों को करंट लग गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, पुलिस पहरे में होगी शहर की सफाई

राज्य

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल जारी, पुलिस पहरे में होगी शहर की सफाई

पटना में सफाईकर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, सड़कों पर कचरे के ढेर और बढ़ती गंदगी को लेकर प्रशासन ने उठाए सख्त कदम। पुलिस सुरक्षा में कचरा उठाव जारी।

मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

राज्य

मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

उत्तर प्रदेश स्थित मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय ने 2026-27 पीजी डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन की तिथि 11 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी है।

पुष्पक एक्सप्रेस में मिला युवक का शव: ट्रेन के टॉयलेट की खिड़की से लटका मिला यात्री, बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

राज्य

पुष्पक एक्सप्रेस में मिला युवक का शव: ट्रेन के टॉयलेट की खिड़की से लटका मिला यात्री, बीना स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

मध्य प्रदेश के बीना रेलवे जंक्शन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच में एक यात्री का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में जुटी है।