MP NEWS:नेताओं को फिल्म दिखाएंगे दिग्विजय सिंह

former-chief-minister-of-madhya-pradesh-digvijay-singh-will-show-the-film-to-b

MP NEWS:नेताओं को फिल्म दिखाएंगे दिग्विजय सिंह

By:

Ranu

mp newsनेताओं को फिल्म दिखाएंगे दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 13 जनवरी को बीजेपी और कांग्रेस नेताओं को फिल्म दिखाएंगे. इस शो के लिए दिग्विजय सिंह ने सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इस फिल्म के प्रीमियर शो में आने के निमंत्रण दिया. साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और विधानसभा अध्यक्ष  नरेंद्र सिंह ताेमर काे भी  निमंत्रण भेजा. इसके साथ ही मोहन सरकार के मंत्रियों और बीजेपी विधायकों को भी फिल्म देखने के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है।   कांग्रेस और बीजेपी के  विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और पूर्व विधायकों समेत कई नेताओं को निमंत्रण भेजा है. आपकाे बता दें की फिल्म 'जंगल सत्याग्रह'  का विधानसभा के मानसरोवर सभागार में 13 जनवरी को प्रीमियर शो आयोजित होगा.

जल,जंगल और जमीन के संघर्ष पर आधारित है

फिल्म 'जंगल सत्याग्रह' का निर्माण बैतूल के स्थानीय कलाकारों ने किया है। बैतूल के आदिवासियों ने जल,जंगल और जमीन के लिय अंग्रेजों के खिलाफ 1930 में विद्रोह का बिगुल फूंका था जिसे “जंगल सत्याग्रह’’ का नाम दिया गया है। इस आंदोलन में आदिवासी नायक सरदार गंजन सिंह कोरकू, ठाकुर मोहकम सिंह, रामजी कोरकू, सरदार विष्णु सिंह गोंड और जुगरू गोंड द्वारा 1930 में अग्रेंजों के खिलाफ जल, जंगल और जमीन के लिए किए गए संघर्ष को फिल्म में दिखाया गया है।

कांग्रेस के नेताओं को भी दिया न्योता

 राज्यपाल मंगू भाई पटेल को भी निमंत्रण देने दिग्विजय खुद जाएंगे। आपकाे बता दें की पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और अन्य सीनियर कांग्रेस नेताओं को भी फिल्म के प्रीमियर शो में शामिल होने का न्योता दिया है. कांग्रेस विधायकों समेत पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को भी बुलावा भेजा जा रहा है।


संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।