फाजिल्का में बड़ी नशा तस्करी गिरफ्तारी

BSF-काउंटर इंटेलीजेंस का बड़ा ऑपरेशन, फाजिल्का में 30 किलो हेरोइन बरामद

BSF और काउंटर इंटेलीजेंस ने फाजिल्का में 30 किलो हेरोइन बरामद की; दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

By : शिवम् पांडेय
BSF-काउंटर इंटेलीजेंस का बड़ा ऑपरेशन, फाजिल्का में 30 किलो हेरोइन बरामद

फाजिल्का में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। BSF की 55 बटालियन और काउंटर इंटेलीजेंस विंग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब 30 किलो हेरोइन बरामद की है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 150 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

काउंटर इंटेलीजेंस विंग की कार्रवाई 

काउंटर इंटेलीजेंस विंग को नशा तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद BSF और काउंटर इंटेलीजेंस की संयुक्त टीम ने फाजिल्का के शतीरवाला रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई।  जांच में इन पैकेटों में हेरोइन होने की पुष्टि हुई। कुल बरामद हेरोइन करीब 30 किलो बताई जा रही है।

बाइक सवार दोनों आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। फाजिल्का स्टेट स्पेशल सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतीश कुमार के मुताबिक, आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल थाना फाजिल्का में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है।

रिमांड पर लेकर पूछताछ

पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी में है। रिमांड के दौरान जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि हेरोइन की इतनी बड़ी खेप आरोपियों तक कहां से पहुंची थी और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था।
 

संबंधित सामग्री

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 विदेशी नागरिक भी शामिल

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन की बड़ी खेप बरामद, कार समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; 3 विदेशी नागरिक भी शामिल

फरीदकोट पुलिस ने CIA स्टाफ के साथ मिलकर 47 किलो हेरोइन और हथियारों की खेप बरामद की, चार युवक गिरफ्तार।

हिमाचल में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर शिकंजा, CM सुक्खू बोले- 'हर रुपया अब जनता का होगा'

हिमाचल में नशा तस्करों की अवैध कमाई पर शिकंजा, CM सुक्खू बोले- 'हर रुपया अब जनता का होगा'

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि नशे के कारोबार से अवैध कमाई की गई संपत्ति को जब्त किया जाएगा।

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर के सीमा क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

अमृतसर में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

अमृतसर में नशे और अवैध हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

अमृतसर पुलिस ने दो क्रॉस-बॉर्डर नेटवर्क का पर्दाफाश किया, जिसमें पांच आरोपियों को पकड़ा गया और सात पिस्तौल व 2 किलो हेरोइन बरामद की गई।

कोई औलाद नहीं थी तो दंपती ने किया सुसाइड , 10 साल पहले शादी हुई थी

कोई औलाद नहीं थी तो दंपती ने किया सुसाइड , 10 साल पहले शादी हुई थी

फाजिल्का के जलालाबाद में दंपती की संदिग्ध मौत की जांच जारी है। मृतक पिप्पल सिंह और लखविंदर कौर के शव उनके घर में पाए गए।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर