Father Kills Son In Canal: 6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर पिता ने की हत्या!

father-kills-6-year-old-son-in-canal

Father Kills Son In Canal: 6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर पिता ने की हत्या!

father kills son in canal 6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर पिता ने की हत्या

Father Kills Son In Canal: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक चौका देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपने ही 6 साल के बेटे को नहर में डुबोकर मार दिया। यह मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

नशे का आदी है आरोपी

बताया जा रहा है कि, आरोपी शराब पीने का आदी था, इसी को लेकर उसका आए दिन पत्नी से विवाद होता था। इस वजह से पत्नी 2 बेटियों को लेकर मायके चली गई थी, जबकि बेटा आयुष शराबी पिता के पास था।

बेटे को मारने की देता था धमकी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी पत्नी को फोन कर अकसर बेटे को जान से मारने की धमकी देता था, कहता था कि वो पहले बेटे को मार देगा फिर खुद सुसाइड कर लेगा।

13 मार्च के दिन वो बेटे आयुष को लेकर घर से निकला था, फिर 14 मार्च की देर रात बेटे को ग्राम भिलौनी के आवास पारा नहर में डुबोकर मार डाला।

पत्नी को दी हत्या की जानकारी

पहले बेटे को मारा फिर करीब 2 बजे पत्नी के पास उसने मायके पहुंचा और उसने उसे बेटे की हत्या करने की बात बताई।

घटना की जानकारी पुलिस को दी पुलिस पहुंची और आरोपी पिता रेशम यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी पामगढ़ सावन सारथी ने बताया कि, 'सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने पहले कहा कि- नशे के कारण वह बेटे के साथ साइकिल समेत नहर में गिर गया था। इससे आयुष की मौत हो गई।

फिर सख्ती से पूछताछ करने पर रेशम यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि पत्नी के घर वापस न आने से वह गुस्से में था। उसने आयुष को नहर के पानी में डुबोकर मार डाला और फिर शव को ससुराल भिलौनी ले आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।'

संबंधित सामग्री

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

सनातन

26 July 2026 Rashifal: नौकरी, बिज़नेस और प्यार में इन राशियों को मिलेंगे शुभ संकेत

26 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का आज का दैनिक राशिफल, बिज़नेस, नौकरी, प्यार, शिक्षा और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

राज्य

अन्नदाता की डबल इनकम का प्रयास, सीएम डॉ. मोहन बोले- किसानों का कल्याण सर्वोपरि

मध्यप्रदेश के खरगोन में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्नत कृषि तकनीक को अपनाने की अपील की, किसानों की आय वृद्धि पर ध्यान केंद्रित।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे 193 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 26 जुलाई को निवाड़ी जिले में 193 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

देश-विदेश

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया, ईशान-तिलक की फिफ्टी, अभिषेक ने 3 विकेट झटके

हरारे में भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरे मैच में भारत ने 90 रनों से जीत हासिल की। ईशान किशन और तिलक वर्मा की शानदार पारियाँ रहीं।

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

देश-विदेश

हापुड़ में युवती ने युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने का आरोप लगाया, शादी से इनकार के बाद ब्लैकमेलिंग की शिकायत

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक युवती ने युवक पर धार्मिक पहचान छिपाकर शादी का झांसा देने और बाद में ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया।