इंदौर अग्निकांड: मृतको के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

ev-charging-fire-cm-dr-mohan-meet-with-family

इंदौर अग्निकांड: मृतको के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

इंदौर अग्निकांड मृतको के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मध्य प्रदेश के इंदौर के ब्रिजेश्वरी एनेक्स इलाके में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। एक रिहायशी मकान में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा 18 मार्च सुबह का है। 8 लोगों की मौत के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शोक जताया, और आज मृतकों के परिजनों से मिलने बंगाली कॉलोनी पहुंचे।और परिजनों से बातचीत की।उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। इसके पहले कल ही सीएम घटना की जांच के निर्देश दे चुके हैं। इसके लिए आईआईटी के विशेषज्ञों को बुलाया गया है, साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल के डीलरों से भी बात की जाएगी।

[caption id="attachment_141915" align="alignnone" width="1183"]मृतको के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मृतको के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव[/caption]

EV charging fire: EV चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी आग

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार (EV) रात में चार्जिंग पर लगी थी। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क गई और धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

EV charging fire: सिलेंडर ब्लास्ट ने बढ़ाई तबाही

बताया जा रहा है कि घर में मौजूद चार गैस सिलेंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, मकान में करीब 15 गैस सिलेंडर रखे हुए थे। अगर सभी सिलेंडरों में विस्फोट होता, तो नुकसान और अधिक बड़ा हो सकता था।

इलेक्ट्रॉनिक लॉक बना मौत का कारण

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग लगने के दौरान बिजली सप्लाई बाधित हो गई, जिससे घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम काम नहीं कर पाया। इसी वजह से परिवार के सदस्य अंदर ही फंसे रह गए और बाहर नहीं निकल सके।

पड़ोसियों ने दिखाई बहादुरी

आग लगने के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही पड़ोसियों ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

हाल ही में हुई थी घर में शादी

जानकारी के अनुसार, इस परिवार में हाल ही में शादी का कार्यक्रम हुआ था, जिसके चलते कुछ रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे। इस वजह से मृतकों की संख्या अधिक हो गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

संबंधित सामग्री

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

देश-विदेश

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

कोलकाता और जयपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी, और मध्य प्रदेश के 15 पर्यटन स्थल बंद हुए।

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।