Durg Child Kidnap Rape: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म फिर बोरे में भरकर फेंका!

durg-5-year-old-child-kidnap-rape-case

Durg Child Kidnap Rape: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म फिर बोरे में भरकर फेंका!

durg child kidnap rape 5 साल की मासूम से दुष्कर्म फिर बोरे में भरकर फेंका

Durg Child Kidnap Rape: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है, जहां एक 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद युवक ने बच्ची को बोरे में भरकर खंडहर के पास फेंक दिया।

बच्ची का किया अपहरण फिर रेप

बताया जा रहा है कि, बच्ची सुबह करीब 11.30 बचे स्कूल से घर लौट रही थी। तभी बच्ची दुकान में चॉकलेट लेने गई वहां आरोपी धनेश्वर साहू मौजूद था। उसने बच्ची को चॉकलेट दिलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया, जब बच्ची देर तक घर नहीं लौटी परिजन उसके तलाश करने लगे।

 

गंभीर हालत में मिली बच्ची

जब बच्ची घर नहीं आई तो परिजन पूरे गांव में बच्ची को ढ़ूढने लगे। उनके साथ पूरा गांव बच्ची को ढ़ूढने लगा। दोपहर करीब 2 बजे गांव के युवक की नजर कुंए के पास पड़े बोरे पर पड़ी वो बोरा हिल रहा था। जब उसे खोला तो उनके होश उड़ गए। उसके अंदर मासूम बच्ची थी, जिसके मुंह में तकिया कवर से बेरहमी से बांधा गया था ताकि वो चिल्ली न सके।

पड़ोसी निकला आरोपी

आरोपी युवक पड़ोस का रहने वाला है, उसकी उम्र 30-35 वर्ष के बीच है। उसका नाम धनेश्वर साहू है। बताया जा रहा है वो नशे का आदी था।

पुलिस को दी घटना की सूचना। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि गांव वालों ने कहा - आरोपी को हमे सौंप दें। उसे नग्न करके मोहल्ले में उसका जुलूस निकाला जाए। भीड़ इतनी उग्र हो गई कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर उन्हें वहां से खदेड़ना पड़ा। ग्रामीण आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

जिन्हें बच्ची मिली उनका बयान

गांव के युवक ने बताया कि अभी बच्ची ठीक है। पांच-छह साल की होगी। आरोपी का नाम धनेश्वर है जिसे मोहल्ले में जनता के नाम से लोग जानते हैं। बच्ची को बोरे के अंदर डाल कर, तकिये के खोल से मुंह बांधा हुआ था और उसे पीछे खंडहर के करीब स्थित कुएं के पास फेंक दिया था।

खोजते हुए जब हम दोनों कुएं के पास पहुंचे तो बोरे में हल-चल दिखी, जब अंदर खोलकर देखा तो उसमें बच्ची मिली। हमने उठाया तो वो हांफ रही थी बस। सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और पसीने से तरबतर थी।

जिस युवक को हिरासत में लिया गया है, उसने स्वीकार किया था कि तकिया का कपड़ा उसी का था। इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।

पुलिस कर रही कार्रवाई

पाटन एसडीओपी अनुप लकड़ा ने बताया कि-' बच्ची का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।' साथ ही पुलिस ने साफ किया है कि मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।' फिलहाल सबूतों के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर दी गई है।

  Also Read- किडनेपर पुलिस! : दतिया में दिनदहाड़े किया अपहरण, दो गिरफ्तर, आरक्षक फरार

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।