मुख्यमंत्री डॉ. यादव की धार्मिक यात्रा

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा* : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर निजानंद धाम में पूजा की और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया, सद्कार्य की प्रेरणा की बात कही।

By : नेशन मिरर
संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा* : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 

भोपाल :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर खाचरौद के ग्राम चिरोला फंटा में स्थित संत श्री निजानंद धाम आश्रम पहुंचे। आश्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूजा-अर्चना कर श्री श्री 1008 सचिदानंद महाराज की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम स्थित शिव मंदिर में रुद्राभिषेक कर षोडशोपचार पूजन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संत निजानंद जी महाराज के गादी पर पूजा-अर्चना कर आरती की। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में उपस्थित संतों का वन्दन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्‍होंने आश्रम में प्रसादी ग्रहण की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्री निजानंद धाम सेवा समिति द्वारा स्वागत सम्मान भी किया गया। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने आश्रम में सचिदानंद जी महाराज जी के शिष्य श्री विवेक महाराज जी से भी मुलाकात की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संत श्री निजानंद आश्रम पर आकर दर्शन पूजा की है। यह स्थान देश, प्रदेश और मालवा में सनातन संस्कृति की ऐसी विभूतियों के अलौकिक आभा से परिचित कराता है। हम सब भी ऐसे संतों के आशीर्वाद से सद्कार्य की प्रेरणा पाते हैं। श्री निजानंद जी महाराज के पश्चातवर्ती स्वामी सचिदानंद जी महाराज ने इस स्थान को चेतना देते हुए पूरे क्षेत्र को चैतन्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सभी अपने कामों के साथ अपने संतों की मूल भावना सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः सभी को लेकर चलने का जो कल्याण का भाव है, ये वेद वाक्य को अमरता के साथ धारण करते हुए हम सभी के कल्याण की कामना करें।

खाचरौद में बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए खाचरौद हेलीपेड पर पहुंचे। हेलीपेड पर नागदा निवासी माया तितलिया एवं मनीषा अखिलेश शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी बांधकर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आत्मीयता से बहनों का मुंह मीठा कराया और शुभकामनाएं दी।

संबंधित सामग्री

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

छतरपुर में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीक और उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया तकनीक, नवाचार और नवीन ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर केन्द्रित प्रदर्शनी का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ट्रांसपोर्ट सिस्टम पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया, जिसमें कई कंपनियों ने भाग लिया।

CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल, 25 सितंबर से MP में ‘सुगम परिवहन सेवा’

CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी पहल, 25 सितंबर से MP में ‘सुगम परिवहन सेवा’

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्री परिवहन विजन समिट-2026 का शुभारंभ किया, जिसमें नई बस सेवाओं और रोजगार सृजन की योजनाएँ प्रस्तुत की गईं।

सिंगरौली को बनायें माइनिंग का माडल डिस्ट्रिक्ट- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंगरौली को बनायें माइनिंग का माडल डिस्ट्रिक्ट- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिंगरौली को माइनिंग माडल डिस्ट्रिक्ट बनाने की दिशा में नीतियों और योजनाओं की समीक्षा की।

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन और सेवा से संकल्प अभियान- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

उत्सव के रूप में मनाया जाये स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन और सेवा से संकल्प अभियान- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में स्वामित्व अधिकार और सेवा से संकल्प अभियान की शुरुआत की, जिससे 50 लाख लोगों को लाभ पहुंचेगा।

Advertisement

मुख्य मंत्री सुगम परिवहन सेवा MP Add  on 09 Sep 2026 To 26 Sep 2026

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर