DIGITAL REVOLUTION: बस्तर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति मरीजों का...

digital-healthcare-revolution-in-bastar

DIGITAL REVOLUTION: बस्तर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति मरीजों का रखा जा रहा हेल्थ रिकॉर्ड, देश के किसी भी कोने में इलाज संभव

digital revolution बस्तर में स्वास्थ्य के क्षेत्र में डिजिटल क्रांति  मरीजों का रखा जा रहा हेल्थ रिकॉर्ड देश के किसी भी कोने में इलाज संभव

छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय ने बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में सार्थक प्रयास किए हैं.जिसका असर अब दिखने लगा है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में सिर्फ बस्तर ही नहीं बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं तकनीक के साथ आगे बढ़ रही हैं.

स्वास्थ्य सेवाओं में डिजिटल क्रांति

डिजिटली उपलब्ध मरीज से जुड़ी हर जानकारी : बस्तर के छ: जिला चिकित्सालय, दो सिविल अस्पताल और 41 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल प्रणाली काम कर रही है.जिसके तहत ओपीडी रजिस्ट्रेशन , परामर्श, जांच, दवा वितरण और मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां एक ही जगह उपलब्ध हैं. जानकारी डिजिटल होने के कारण मरीजों के बारे में पता लगाने और इलाज करने में काफी मदद हो रही है.

हर मरीज का रखा जा रहा रिकॉर्ड

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत अस्पतालों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन (HFR) और डॉक्टर एवं नर्सिंग स्टाफ का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्रेशन (HPR) सुनिश्चित की गई है. हॉस्पिटल्स में आभा कियोस्क स्थापित कर मरीजों को आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA) बनाने की सुविधा दी जा रही है. स्कैन एंड शेयर एवं आभा आईडी के माध्यम से ऑनलाइन ओपीडी पंजीयन की सुविधा से मरीजों का समय बच रहा है.

डिजिटल नवाचार का दिख रहा असर

डिजिटल नवाचार का असर भी दिखने लगा है. बस्तर में मई, जून और जुलाई 2025 के दौरान कुल 60 हजार 45 ओपीडी पंजीयन रजिस्टर्ड किए गए. इनमें से 32 हजार 379 पंजीयन आभा लिंक के माध्यम से हुए. जो कुल पंजीयन का 53 फीसदी है. इसी अवधि में जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में 33 हजार 895 ओपीडी पंजीयन हुए. जिनमें से 13 हजार 729 पंजीयन आभा से लिंक से हुए.जिसका प्रतिशत 40 फीसदी है.इसे लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर संभाग में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन जैसी आधुनिक तकनीकों के सफल क्रियान्वयन ने स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति और दिशा दी है.

मरीजों को मिल रहा लाभ

डिजिटल पंजीकरण, हेल्थ रिकॉर्ड और पारदर्शी सेवा प्रणाली से मरीजों को समयबद्ध, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल रहा है. यह पहल न केवल बस्तर के लिए, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल है, जिसे हम शीघ्र ही राज्य के सभी जिलों में लागू कर "स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़" के संकल्प को साकार करेंगे

पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय मॉडल-स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाया है.सेवाओं के तकनीकी उन्नयन ना केवल स्थानीय जनता के लिए बल्कि यह पूरे प्रदेश के लिए एक अनुकरणीय मॉडल है.राज्य सरकार का लक्ष्य इस प्रणाली को सभी जिलों में सुदृढ़ रूप से लागू कर स्वस्थ और सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ना है

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।