सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुद पर चाकू से कई वार कर की आत्महत्या, CCTV फुटेज वायरल..

dhar-engineer-suicide-morning-walkers-find-body

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुद पर चाकू से कई वार कर की आत्महत्या, CCTV फुटेज वायरल..

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने खुद पर चाकू से कई वार कर की आत्महत्या cctv फुटेज वायरल

Engineer Suicide News: मध्यप्रदेश के धार शहर में आनंद चौपाटी क्षेत्र में एक युवक ने सुसाइड कर लिया, सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक करने निकले तो खून में लथपथ शव देखा। इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सुसाइड करने का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक खुद को चाकू से नुकसान पहुंचाते नजर आ रहा है। यह घटना 19 मार्च यानी की आज सुबह की बताई जा रही है।

CCTV फुटेज में सच आया सामने

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। आस-पास लगे CCTV फुटेज खंगाले तो उसमें देखा गया युवक पैदल आनंद चौपाटी पहुंचता है। कुछ देर तक चौराहे पर खड़ा रहता है। इधर-उधर देखता है। फिर चाकू निकाल कर अपना गला रेतने लगता है, हाथ की नश काटते हुए नजर आ रहा है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वो पास की एक दुकान के चबूतरे पर जाकर बैठ जाता है। फिर अपनी पैंट उतारकर अपने प्राइवेट पार्ट पर भी हमला करता है।

पूछताछ में पता चला, मृतक शराब पीने का आदी था। कुछ समय से काफी परेशान चल रहा था।

मृतक की पहचान, पुलिस की जांच

कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के अनुसार, मृतक की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर कुणाल जोशी के रुप में की गई, जिसकी उम्र 35 वर्ष है। वो आनंद चौपाटी के पास का रहने वाला है।

मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल की। चाकू को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सबूतों के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

संबंधित सामग्री

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

राज्य

मुहर्रम में मातम: हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत; रतलाम में 10 से ज्यादा झुलसे

रतलाम में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई और 10 से अधिक लोग झुलस गए।

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

देश-विदेश

कहीं बाढ़ जैसे हालात, कहीं झुलसा रही गर्मी; मानसून ने दिखाए दो रंग

कोलकाता और जयपुर में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, यूपी-बिहार में हीटवेव जारी, और मध्य प्रदेश के 15 पर्यटन स्थल बंद हुए।

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।