धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, देहरादून में मेगा शो में रखा काम का लेखा-जोखा

dhami-government-4-years-achievements-dehradun-mega-show

धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, देहरादून में मेगा शो में रखा काम का लेखा-जोखा

धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल देहरादून में मेगा शो में रखा काम का लेखा-जोखा

Dhami Government 4 Years: देहरादून के परेड ग्राउंड में धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर मेगा शो आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्यक्रम में शिरकत कर सरकार के कामकाज, फैसलों और उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही ₹401 करोड़ से अधिक लागत की 74 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरणों का निःशुल्क वितरण किया.

[caption id="attachment_142679" align="alignnone" width="1348"]धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल[/caption]

99.40 करोड़ की विकास योजनाएं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 99.40 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया गया, और मंच से रोजगार, कानून व्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। मुख्यमंत्री धामी ने नकल विरोधी कानून, युवाओं को मिली नौकरियों और भ्रष्टाचार पर सख्ती जैसे फैसलों का जिक्र किया। CM ने साधुराम इंटर कॉलेज में भिक्षावृत्ति से मुक्त कराए गए बच्चों के लिए बनाए गए केंद्र का लोकार्पण किया। इससे केंद्र के जरिए ऐसे बच्चों को देखभाल और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर फोकस रहेगा।

[caption id="attachment_142680" align="alignnone" width="1277"]करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास[/caption]

Dhami Government 4 Years: CM ने गिनाए काम

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने लैंड जिहाद, अवैध कब्जों और घुसपैठ के खिलाफ सख्त कार्रवाई की, लेकिन हर बार कांग्रेस को इसमें परेशानी होती है। समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने, मदरसा बोर्ड भंग करने और अवैध मदरसों पर कार्रवाई जैसे फैसलों पर भी विपक्ष आपत्ति जता रहा है, जबकि राज्य सरकार अपने संकल्प के साथ काम कर रही है।

‘उत्तराखंड का दशक’ 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में खनन माफिया पर्यावरण से खिलवाड़ करते थे और भ्रष्टाचार चरम पर था। उनकी सरकार जब भी जनता के बीच जाती है तो अपने काम का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 साल पहले जनता के आशीर्वाद के साथ पद संभालते ही राज्य को गौरव दिलाने का संकल्प लिया था। प्रधानमंत्री के ‘उत्तराखंड का दशक’ विजन के अनुसार काम किया गया और समग्र विकास पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय खेलों में 107 पदक और ग्लोबल समिट से 3 लाख करोड़ निवेश इसका सीधा उदाहरण हैं।

[caption id="attachment_142681" align="alignnone" width="1230"]दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल दिव्यांगों को बांटी ट्राईसाइकिल[/caption]

CM का शायराना अंदाज

मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन का समापन शायराना अंदाज में किया। इसके बाद उन्होंने सरकार के 4 साल के कामकाज को दर्शाती विकास पुस्तिका का विमोचन किया, जिसमें योजनाओं और उपलब्धियों को संकलित किया गया है। धामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर X पर #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal ट्रेंड करता रहा और लंबे समय तक नंबर-1 पर बना रहा। देशभर से लोगों और जनप्रतिनिधियों ने राज्य सरकार के कामों की सराहना करते हुए पोस्ट किए। कई यूजर्स ने रोजगार, कृषि और सुशासन से जुड़े कामों को लेकर प्रतिक्रिया साझा की।

संबंधित सामग्री

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

सनातन

28 जुलाई 2026 राशिफल: इन राशियों को मिलेंगे नए मौके और आर्थिक लाभ, जानें आपका दिन कैसा रहेगा

28 जुलाई 2026 राशिफल: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल, व्यापार, नौकरी, प्रेम, पढ़ाई, निवेश और सफलता से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले-  5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

राज्य

CM डॉ. यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- 5 पीढ़ियों से सिर्फ एक परिवार तक सिमटी पार्टी, किसी को आगे नहीं

दतिया उपचुनाव में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा की विकास नीतियों का प्रचार किया और कांग्रेस के शासन की आलोचना की।

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

राज्य

Balram Krishi Mahotsav Connects Farmers with Scientific Farming and Prosperous Future: Chief Minister Dr. Yadav

CM Dr. Mohan Yadav transferred ₹3308 crore to over 82 lakh farmers in MP, aiming to modernize agriculture and increase farmers' income.

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

राज्य

लुधियाना को CM मान की डबल सौगात: शिक्षा और उद्योग को मिली बड़ी रफ्तार, ₹1,116 करोड़ के स्टील प्लांट की रखी नींव

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिक्षा और उद्योग क्षेत्र में दो बड़ी परियोजनाएं लुधियाना में शुरू कीं, जिसमें शिक्षा और व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा में धूनीवाले धाम के विकास के लिए सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और इसे भव्य बनाने की बात कही।