देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में 2 और मौत:मृतकों की संख्या पहुंची 8 , MYH अस्पताल ...

देवास पटाखा फैक्टरी हादसा

देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में 2 और मौत:मृतकों की संख्या पहुंची 8 , MYH अस्पताल में भर्ती मरीजों ने तोड़ा दम

देवास जिले की पटाखा फैक्टरी में विस्फोट से मृतकों की संख्या 8 हो गई। घायल अजय और निरंजन की मौत इलाज के दौरान हुई।

देवास पटाखा फैक्ट्री हादसे में 2 और मौतमृतकों की संख्या पहुंची 8  myh अस्पताल में भर्ती मरीजों ने तोड़ा दम

देवास जिले के टोंककला में 14 मई को हुए पटाखा फैक्टरी हादसे में एक और अपडेट सामने आया है। जिसमें झुलसे अजय और निरंजन ने भी दम तोड़ दिया। इलाज के दौरान दोनों घायलों की मौत हो गई। इसके साथ ही हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। फैक्ट्री विस्फोट के बाद से दोनों का उपचार MYH में चल रहा था। बर्न यूनिट में दोनों मरीजों की हालत अभी बेहद गंभीर बनी हुई थी। दोनों बिहार के रहने वाले थे।

1 बजे बाद डिस्चार्ज कर दिया

वहीं इंदौर के एमवाय अस्पताल में एडमिट एक मरीज की सोमवार रात मौत हो गई थी। जिस मरीज की मौत हुई थी उसका नाम राम पिता मुकेश कुमार था। वहीं हादसे में घायल विशाल को सिर में गंभीर चोट आने के बाद न्यूरो सर्जरी वार्ड में एडमिट है। धमाके के दौरान विशाल दूर जाकर गिर पड़ा था, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और खून का थक्का जम गया। विशाल की स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। विशाल को आज दोपहर 1 बजे बाद डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

1 मरीज एडमिट

बर्न यूनिट में संक्रमण की आशंका को देखते हुए पांच नर्सिंग कर्मचारियों की शिफ्ट वाइज 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मरीजों की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। चोइथराम हॉस्पिटल में एडमिट 4 मरीजों में से तीन को डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी यहां 1 मरीज एडमिट है। उसकी हालत ठीक है। उसे बुधवार को डिस्चार्ज किया जाएगा।

राम की मौत सहित मृतकों की संख्या छह हो गई

देवास जिले के टोंककलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मृत मजदूर उत्तर प्रदेश, बिहार के थे। शुरुआत में धीरज, सनी और सुमित की मौत की जानकारी सामने आई थी। गुरुवार देर रात अमलतास अस्पताल में इलाजरत दो मजदूर अमर और गुड्डू ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5 हो गई। अब राम की मौत सहित मृतकों की संख्या छह हो गई है।

आसपास के मकान तक हिल गए

ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। फैक्ट्री की दीवारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और आसपास के मकान तक हिल गए। हादसे के बाद झुलसे मजदूर बदहवास हालत में बाहर निकलते दिखे। कुछ लोगों के कपड़े स्किन से चिपक गए थे। फैक्ट्री के बाहर बाल और जले अवशेष बिखरे पड़े मिले।

संबंधित सामग्री

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

राज्य

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चुनाव याचिका पर सुनवाई जारी

सुप्रीम कोर्ट ने भूपेश बघेल की याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने अपने चुनावी जीत को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करने की मांग की थी।

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

खेल

विमेंस एशिया कप: 5 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला

ACC ने विमेंस एशिया कप 2026 के लिए शेड्यूल घोषित किया। टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा यह टूर्नामेंट, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी।

विपक्ष का संसद में विरोध प्रदर्शन,  MSME बिल पास, PM ने की सांसदों से मुलाकात

देश-विदेश

विपक्ष का संसद में विरोध प्रदर्शन, MSME बिल पास, PM ने की सांसदों से मुलाकात

विपक्षी सांसदों ने संसद में विरोध प्रदर्शन किया, MSME विधेयक 2026 को लोकसभा में पास कर दिया गया। सदन सोमवार तक स्थगित।

उत्तराखंड: देवप्रयाग में बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

राज्य

उत्तराखंड: देवप्रयाग में बोलेरो खाई में गिरी, 5 की मौत, 1 घायल

उत्तराखंड के देवप्रयाग में बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, जिससे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश में बारिश का रौद्र रूप, 100 बीघा फसल जलमग्न, सरयू में समाए 27 घर

राज्य

उत्तर प्रदेश में बारिश का रौद्र रूप, 100 बीघा फसल जलमग्न, सरयू में समाए 27 घर

उत्तर प्रदेश में जारी मानसूनी बारिश ने कई जगहों पर भारी नुकसान पहुंचाया है, बाढ़ के कारण सड़कें और फसलें नष्ट हो गई हैं।