देहरादून में चली तबादला एक्सप्रेस, 30 पुलिस अधिकारियों का किया ट्रांसफर

dehradun-police-transfer-30-officers-reshuffle

देहरादून में चली तबादला एक्सप्रेस, 30 पुलिस अधिकारियों का किया ट्रांसफर

देहरादून में चली तबादला एक्सप्रेस 30 पुलिस अधिकारियों का किया ट्रांसफर

Dehradun Police Transfer: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। देर रात जारी हुई ट्रांसफर सूची में 30 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

तबादला एक्सप्रेस

पुलिस महकमे में हलचल

जानकारी के मुताबिक, इनमें 3 थानाध्यक्ष भी शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस अचानक हुए बदलाव से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। कई थानों में प्रभारी अधिकारियों को बदला गया है। बताया जा रहा है कि यह निर्णय कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस फेरबदल में प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी थानों के थानाध्यक्ष भी बदल दिए गए हैं।

[caption id="attachment_144669" align="alignnone" width="1299"]3 थानाध्यक्ष समेत 30 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर 3 थानाध्यक्ष समेत 30 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर[/caption]

3 थानाध्यक्ष के तबादले

बता दे कि, पुलिस लाइन में तैनात नरेश राठौर को प्रेमनगर थाने का नया प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। प्रेमनगर के निवर्तमान थानाध्यक्ष कुन्दन राम को हटाकर पुलिस कार्यालय में प्रभारी मानवाधिकार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसी कड़ी में, संजीत कुमार को नेहरू कॉलोनी थाने से हटाकर रायपुर थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेहरू कॉलोनी थाने की कमान अब मनोज नौटियाल को सौंप दी गई है, जो अब तक पुलिस लाइन में तैनात थे।

Dehradun Police Transfer: क्यों किया बदलाव?

सूत्रों के मुताबिक, कुछ नक्त से कानून-व्यवस्था को लेकर मिल रही शिकायतों और कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि नए बदलावों से पुलिसिंग में तेजी आएगी और जनता को अच्छी सुरक्षा मिल सकेगी। इससे राज्य में एक तरह का सकारात्मक माहौल पैदा होगा।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।