कांग्रेस का विधानसभा घेराव, पुलिस से झड़प, 300 से ज्यादा कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

congress-up-assembly-gherao-lucknow-police-clash-300-house-arrest

कांग्रेस का विधानसभा घेराव, पुलिस से झड़प, 300 से ज्यादा कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

कांग्रेस का विधानसभा घेराव पुलिस से झड़प 300 से ज्यादा कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

UP Congress Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस ने विधानसभा घेराव का ऐलान किया। सुबह से ही शहर में हलचल बढ़ गई, और कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग इलाकों से इकट्ठा होने लगे। घेराव से पहले ही पुलिस ने कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर दिया। पार्टी ने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने की कोशिश की गई। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे कदम उठाए गए।

[caption id="attachment_134793" align="alignnone" width="1060"]पुलिस और कार्यकर्ताओं की झड़प पुलिस और कार्यकर्ताओं की झड़प[/caption]

पुलिस से झड़प

प्रदर्शन ने दौरान ऑफिस के बाहर कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक आराधना मिश्रा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए, और जमकर हंगामा हुआ। 1 घंटे तक गहमागहमी का माहौल रहा। 1000 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए RAF और PAC के 500 से ज्यादा जवानों को तैनात किया गया था। किसी तरह सभी को बैरिकेडिंग से उतारकर बस में ठूंस-ठूंसकर भरा और ईको गार्डन ले गए। 

UP Congress Lucknow: विधानसभा घेराव का ऐलान 

प्रदर्शन के दौरान अजय राय बैरिकेडिंग से उतरने लगे तो उनका पैर फिसल गया। वे लड़खड़ा गए। तभी पुलिसवालों ने उन्हें संभाला। दरअसल, अजय राय ने मनरेगा, शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई होल्कर मुद्दे को लेकर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। इस वक्त विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड पर है। कांग्रेस ऑफिस को छावनी में बदल दिया गया। ट्रकों में भरकर PAC और RAF के जवान पहुंचे।

300 से ज्यादा कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट 

इधर, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया समेत प्रदेशभर के 300 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया, जो लखनऊ के लिए रवाना हुए थे। पुलिस ने उन्हें रास्ते मेंं ही रोक लिया और वापस लौटा दिया। 

रायबरेली में कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। उन्होंने इंस्पेक्टर से कहा- आप BJP के नाम पर गुंडई कर रहे हैं? हरदोई में रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस के 8 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा।

       

संबंधित सामग्री

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

देश-विदेश

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का पलटवार, सीजफायर पर उठे सवाल

अमेरिका ने ईरानी मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। युद्धविराम समझौते की प्रतिबद्धताएँ जोखिम में पड़ती दिखाई दे रही हैं।

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।