Congress Rally: मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे

congress-rally-chhattisgarh-news

Congress Rally: मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे

congress rally मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे

Congress Rally Chhattisgarh News: कांग्रेस अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Congress Rally Chhattisgarh News: रायपुर। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। खड़गे यहां साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा में शामिल होने पहुंचे हैं। इस सभा के जरिए कांग्रेस ने एक तरफ जहां अपने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की कोशिश की है, वहीं प्रदेश की सत्ताधारी साय सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई है।

बारिश बढ़ी परेशानी

हालांकि खड़गे के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता लंबे समय से तैयारियों में जुटे थे, लेकिन सोमवार को सुबह से ही रायपुर में तेज बारिश शुरू हो गई। लगातार बारिश के चलते साइंस कॉलेज मैदान में जगह-जगह पानी भर गया। सभा के लिए बनाए गए विशाल डोम के अंदर भी पानी टपकने लगा। सबसे ज्यादा दिक्कत डोम के उन हिस्सों में हुई, जहां दो डोम के बीच की जगह पूरी तरह से कवर नहीं की गई थी। वहां बारिश का पानी जम गया, जिससे कार्यकर्ताओं और आम जनता के बैठने में परेशानी हुई।

सुरक्षा जांच सख्त

बारिश थमने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों का कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस सभा में करीब 25 हजार लोग शामिल होंगे। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त कर दी गई है। कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए लोगों की कड़ी जांच की जा रही है।

साय सरकार को घेरने की तैयारी

कांग्रेस इस जनसभा के जरिए छत्तीसगढ़ की साय सरकार पर हमला बोलने जा रही है। पार्टी का आरोप है कि प्रदेश में डीएपी और खाद की भारी किल्लत है, जिससे किसान परेशान हैं। इसके अलावा बढ़ते अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और शराब के अवैध कारोबार जैसे मुद्दों को लेकर भी कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। मंच पर प्रदेश सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग, पूर्व पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, प्रेम साय सिंह टेकाम सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

सचिन पायलट ने किया निरीक्षण

सभा से एक दिन पहले रविवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पायलट ने कहा, “यह जनसभा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की दिशा में बड़ा कदम है। हमारा प्रयास है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी का संदेश जनता तक पूरी मजबूती से पहुंचे।”

खड़गे की बैठकों का शेड्यूल

सभा के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे वे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक होगी, जिसमें आगामी कार्यक्रमों और रणनीतियों पर विचार होगा। खड़गे का रायपुर से शाम 6 बजे रवाना होने का कार्यक्रम है।

बारिश ने बढ़ाई चुनौतियां

बारिश ने जहां कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को प्रभावित किया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। कार्यकर्ता लगातार पानी निकालने और व्यवस्था सुधारने में जुटे रहे। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोग सभा में शामिल होंगे और पार्टी का संदेश जनता तक पहुंचाया जाएगा।कांग्रेस के लिए यह सभा आगामी चुनावों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी नेतृत्व का जोर है कि प्रदेश में भाजपा और साय सरकार की नीतियों को जनता के बीच उजागर किया जाए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। Watch Now :-  जानिए कैसे ChatGPT की मदद से Jennifer Allen ने सिर्फ 30 दिन में आधा कर्ज चुकता कर दिया – वीडियो जरूर देखें और शेयर करें! Read More :-ICAI ने CA फाउंडेशन, इंटर, और फाइनल रिजल्ट घोषित किया: 50% वाले पास

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।