नागौद में यूरिया उपलब्ध कराए जाने एवं किसानों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी वापस लि...

congress-protest-fertilizer-shortage-madhya-pradesh

नागौद में यूरिया उपलब्ध कराए जाने एवं किसानों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी वापस लिए जाने को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

नागौद में यूरिया उपलब्ध कराए जाने एवं  किसानों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी वापस लिए जाने को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

 Congress protest Madhya Pradesh : सतना जिले के नागौद में मार्कफेड गोदाम से किसानों को रासायनिक खाद यूरिया सुगमता पूर्वक उपलब्ध न होने के कारण किसान काफी परेशान हैं। खाद की कमी और वितरण में अव्यवस्था से नाराज किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन और चक्काजाम किया। इस कारण करीब 150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ नागौद थाने में FIR दर्ज कराई गई। किसानों का आरोप है कि खाद का अभाव उनकी फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

[caption id="attachment_102552" align="alignnone" width="300"]कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन[/caption]

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

इसी किल्लत के विरोध में नागौद ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं नागौद विधानसभा कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि सिंह, मुख्तार अहमद सिद्दीकी बच्चा की अगुवाई में विपणन मार्कफेड गोदाम के बाहर बड़ा विरोध प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं ने एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और किसानों के खिलाफ दर्ज FIR को निरस्त करने की मांग की। साथ ही बिना किसी बाधा के खाद वितरण की मांग भी की गई। डॉ. रश्मि सिंह ने धूप में किसानों को राहत देने हेतु टेंट और पेयजल की व्यवस्था की भी मांग की, जिस पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।

पुलिसकर्मियों की बदसलूकी पर विरोध

विपणन केंद्र पर खाद लेने आए किसानों को स्थिति संभालने पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा कुत्ता, हरामजादे जैसे शब्दों से संबोधित करने की शिकायत भी की गई। कांग्रेस नेताओं ने इस व्यवहार का पुरजोर विरोध करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीओपी रघु केसरी ने कहा कि यदि वीडियो सबूत प्रदान किया गया तो दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की ओर से आश्वासन

एसडीएम जितेंद्र वर्मा, एसडीओपी रघु केसरी और अन्य अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर मामला शांत कराया। प्रशासन ने खाद की अतिरिक्त रैक मंगवाकर जल्द वितरण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। किसानों को भरोसा दिलाया गया कि खाद की कमी जल्द पूरी कर दी जाएगी ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे। अधिकारियों की तत्परता से जानकरी मिलते ही किसानों ने धमकी में दी गई चक्काजाम समाप्त कर दिया, जिससे यातायात बहाल हो सका।

खाद संकट और कालाबाजारी आरोप

किसानों के मुताबिक सरकारी गोदामों में खाद नहीं मिल रही, जबकि खुले बाजार में वही खाद दोगुनी कीमतों पर बिक रही है। किसानों ने प्रशासन पर कालाबाजारी रोकने में नाकामी का आरोप लगाया। एसडीएम ने कहा है कि किसी भी प्रकार की कालाबाजारी का वीडियो या सबूत मिलते ही संबंधित दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।

नागौद में खाद की किल्लत और वितरण में अनियमितता ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसानों द्वारा जताया आक्रोश प्रशासन के लिए चुनौती है। कांग्रेस समेत कई संगठनों के प्रदर्शन के बीच प्रशासन ने जल्द समाधान का भरोसा दिया है। इस समस्या के निपटारे के लिए सतत प्रयास जरूरी हैं ताकि किसानों की फसलों और आर्थिक हितों को सुरक्षित रखा जा सके।

मोहम्मद असलम की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।