गैस किल्लत को लेकर बोले CM योगी, मानसिक रूप से तैयार रहे

cm-yogi-adityanath-gas-shortage-warning-up

गैस किल्लत को लेकर बोले CM योगी, मानसिक रूप से तैयार रहे

गैस किल्लत को लेकर बोले cm योगी मानसिक रूप से तैयार रहे

CM Yogi gas shortage: गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में निर्मित सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क सेंटर के उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मिडिल-ईस्ट में युद्ध चलने से हमें घबराना नहीं है और न ही अफवाहों पर ध्यान देना है। अगर आप सभी में सच्ची राष्ट्रभक्ति है, तो सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलिए। हर समस्या का समाधान होगा।

गैस किल्लत को लेकर बोले CM योगी

सॉफ्टवेयर पार्क का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे पहले LPG गैस सिलेंडर घर पहुंचता था, वैसे ही पहुंचता रहेगा। अफवाहों पर ध्यान न दें। CM योगी ने गुरुवार को गोरखपुर के औद्योगिक क्षेत्र गीडा में सॉफ्टवेयर पार्क के उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित किया। CM ने कहा कि संकटकाल और अफवाह के बीच कुछ लोग अव्यवस्था पैदा करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि बिना मतलब पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर भीड़ लगाने की जरूरत नहीं है। 

[caption id="attachment_143257" align="alignnone" width="970"]सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क सेंटर का उद्घाटन सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क सेंटर का उद्घाटन[/caption]

‘सिलेंडर के लिए न लगाए लाइन’

CM ने कहा कि पहले अगर किसी घर में एक सिलेंडर 1 महीने चलता था, तो आज लोग 5-6 दिन ही सिलेंडर लेने क्यों पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट किया कि जब नंबर आएगा तो रजिस्ट्रेशन कराएं, रसोई गैस घर तक पहुंच जाएगी। राज्य  सरकार ने सभी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पहले की तरह होम डिलीवरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, इसलिए एजेंसियों पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जरूरत होने पर ही पेट्रोल-डीजल लेने जाना चाहिए।

CM Yogi gas shortage: स्टार्टअप के लिए प्लेटफॉर्म

मुख्यमंत्री ने कहा गोरखपुर में पहली बार प्लग एंड प्ले मोड पर युवाओं को स्टार्टअप के लिए एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध हुआ है। अब केवल हार्डवेयर में ही नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर में भी पूर्वी उत्तर प्रदेश का युवा अपनी प्रतिभा का परिचय वैश्विक मंच पर देने में सफल होगा। पिछले 11 सालों में जिस स्टार्टअप संस्कृति को आगे बढ़ाया है, उसी का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में 20,000 से अधिक स्टार्टअप काम कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर  11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

राज्य

माउंट कुन पर लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर 11 सदस्य शिखर पर पहुंचे

उत्तराखंड की नेहरू पर्वतारोहण संस्थान टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर माउंट कुन की चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

राज्य

अमृतसर बॉर्डर पर ड्रग्स के खिलाफ एक्शन, 2 किलो हेरोइन जब्त

अमृतसर के सीमा क्षेत्र में पुलिस ने हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की है। इस मामले में अभी तक कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

देश-विदेश

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की आज से शुरुआत, भारत और वेल्स के बीच पहला मैच

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच भारत और वेल्स के बीच होगा। भारतीय टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और वेल्स के गैरेथ फर्लोंग मुख्य खिलाड़ी हैं।

पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

राज्य

पुलिस और होमगार्ड जवानों का सम्मान, CM डॉ. यादव ने पुलिसकर्मियों को प्रदान किए राष्ट्रपति पदक 

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया।

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

देश-विदेश

महुआ मोइत्रा को सर्किट हाउस खाली करने को कहा, बोलीं- नहीं हटूंगी

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि नदिया जिला प्रशासन ने उन्हें धमकाया और कृष्णानगर सर्किट हाउस का कमरा खाली करने को कहा।