मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विजन स्पोर्ट्स फॉर पीस मॉडल बना बस्तर ओलंपिक

cm-vishnudeo-sai-3

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विजन स्पोर्ट्स फॉर पीस मॉडल बना बस्तर ओलंपिक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विजन स्पोर्ट्स फॉर पीस मॉडल बना बस्तर ओलंपिक

Cm Vishnudeo Sai: नक्सलवाद, हिंसा और पिछड़ेपन की पहचान बन चुका था छत्तीसगढ़ का बस्तर अंचल, आज वहां खेल, विश्वास और उम्मीद के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित ‘बस्तर ओलंपिक’ इस ऐतिहासिक बदलाव का सबसे सशक्त प्रतीक बनकर उभरा है। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि बस्तर के सामाजिक पुनर्जागरण, सांस्कृतिक गौरव और अंचल में शांति स्थापना का व्यापक अभियान है।

[caption id="attachment_133813" align="alignnone" width="1184"]मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय[/caption]

Cm Vishnudeo Sai: ऐतिहासिक सहभागिता आया नजर जब पूरा बस्तर मैदान में उतर गया

इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह स्पष्ट मानना है कि “नक्सलवाद का स्थायी समाधान सिर्फ़ सुरक्षा बलों से नहीं बल्कि आम बस्तरिया को अवसर, विश्वास और सकारात्मक मंच देने से होगा।” इसी सोच के साथ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर ओलंपिक को गृह (पुलिस) विभागखेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयास से आकार दिया और यह आयोजन छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में बस्तर की नई पहचान बन गया है।

खेलों की विविधता : परंपरा और आधुनिकता का संगम

बस्तर ओलंपिक 2025 में शामिल खेलों की सूची यह दर्शाती है कि यह आयोजन समावेशी और संतुलित दृष्टिकोण पर आधारित है, खेलों की लिस्ट में शामिल थे एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबॉल,कराते और वेटलिफ्टिंग लेकिन इन खेलों के साथ ही स्थानीय प्रतिभा को उतना ही सम्मान दिया गया।

तीन स्तरीय प्रतियोगिता बनी पारदर्शिता और अवसरों का खजाना

विकासखंड स्तर – 25 अक्टूबर से, जिला स्तर – 5 नवम्बर से और संभाग स्तर – 24 नवम्बर से। विजेताओं को नगद पुरस्कार,मेडल, ट्रॉफी और शील्ड प्रदान किए गए जिनमे नगद पुरस्कार DBT के माध्यम से राशि सीधे खातों में भेजी गई। संभागीय विजेताओं को “बस्तर यूथ आइकॉन” के रूप में प्रचारित किया गया। “बस्तर यूथ आइकॉन” बस्तर के युवाओं के लिए एक नई पहचान बन गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे बताया ‘भविष्य की नींव’

समापन समारोह में अमित शाह का वक्तव्य बस्तर के भविष्य का रोडमैप साबित हो रहा है उन्होंने स्पष्ट कहा कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का पूर्ण अंत होगा। बस्तर को पर्यटन और उद्योग का केंद्र बनाया जाएगा और कश्मीर से अधिक पर्यटक बस्तर में लाने का लक्ष्य सफ़ल होगा। केंद्रीय गृह मंत्री का यह विश्वास कि बस्तर का कोई बच्चा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक में गोल्ड लाएगा, पूरे देश के लिए प्रेरणा है।

Cm Vishnudeo Sai: बस्तर ओलंपिक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भावनात्मक नेतृत्व

प्रदेश के मुख्यमंत्री साय ने कहा कि “यह आयोजन केवल खेल नहीं अपितु बस्तर की संस्कृति, उत्साह और प्रतिभा का उत्सव है।” उन्होंने माना कि इतनी बड़ी सहभागिता का प्रबंधन चुनौतीपूर्ण था।

संबंधित सामग्री

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

राज्य

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दो लोगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

देश-विदेश

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

कोलकाता में गोदाम हादसे के बाद मृतकों की संख्या 11 पहुंची, 30 का रेस्क्यू। घटना के कारणों की जांच और निर्माणाधीन परियोजनाओं का ऑडिट कराने की घोषणा की गई।

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

राज्य

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

हरदा में कांग्रेस ने बढ़े हुए टैक्स, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

राज्य

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।