मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.. परेड की ली सलामी

cm-mohan-yadav-on-republic-day

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया.. परेड की ली सलामी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया परेड की ली सलामी

Cm Mohan Yadav On Republic Day: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिप्रा तट किनारे झंडा वंदन किया और परेड की सलामी ली. और इस दौरान उन्होंने प्रदेश समेत देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी हैं. [caption id="attachment_130449" align="alignnone" width="300"]Cm Mohan Yadav On Republic Day Cm Mohan Yadav On Republic Day[/caption]

राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बधाई व मंगलकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि यह दिवस हमें हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति निष्ठा का स्मरण कराता है..

Cm Mohan Yadav On Republic Day: सुशासन और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा

सीएम मोहन ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. विकसित भारत@2047 के संकल्प के साथ हमारा मध्यप्रदेश भी कृषि, उद्योग, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, सुशासन और पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है.

आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

सीएम ने कहा की 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन ने नया इतिहास रच दिया. बता दें की पहली बार प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के किनारे राष्ट्रीय ध्वज फहराया. साथ ही मुख्यमंत्री ने कार्तिक मेला ग्राउंड पर परेड की सलामी ली और आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं.

मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित की जा रही है.

इस दौरान परेड के बाद मुख्यमंत्री ने विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं. और उन्होंने कहा- इंदौर, उज्जैन और भोपाल के आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित की जा रही है.

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी

सीएम ने घोषणा करते हुए कहा की सांदीपनि आश्रम को भव्य स्वरूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट की जल्द शुरुआत होगी और उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी.

राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया

वहीं, भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया. जहा राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण कर 22 प्लाटून की संयुक्त परेड की सलामी ली.

जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया

Cm Mohan Yadav On Republic Day: समारोह में सुरक्षा बलों, छात्र संगठनों और स्वयंसेवी दलों ने अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस अवसर पर 22 विभागों की आकर्षक झांकियों के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।