बिल्डिंग निर्माण की नई तकनीक पर वर्कशॉप:सीएम डॉ मोहन यादव होंगे शामिल

cm-dr-mohan-yadav-4

बिल्डिंग निर्माण की नई तकनीक पर वर्कशॉप:सीएम डॉ मोहन यादव होंगे शामिल

बिल्डिंग निर्माण की नई तकनीक पर वर्कशॉपसीएम डॉ मोहन यादव होंगे शामिल

Cm Dr. Mohan Yadav: मध्यप्रदेश में लोक निर्माण विभाग के बनाए जाने वाले भवनों में ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट लागू करने पर जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर गुरुवार को राजधानी भोपाल के रवीन्द्र भवन में मध्यप्रदेश भवन विकास निगम की ओर से 1 दिवसीय बिल्डिंग कैपेसिटी वर्कशॉप सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह कार्यक्रम का करेंगे।कार्यशाला में विभागीय भवन निर्माण में आधुनिक तकनीक के उपयोग, गुणवत्ता नियंत्रण और निर्माण क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर चर्चा की जाएगी।

[caption id="attachment_133907" align="alignnone" width="1183"]मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव[/caption]

परियोजना प्रबंधन प्रणाली पोर्टल–2.0 की शुरुआत

Cm Dr. Mohan Yadav: इस कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधन प्रणाली पोर्टल–2.0 लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल में प्रत्येक परियोजना के लिए जिम्मेदार अधिकारी, समय-सीमा और स्वीकृति की जानकारी रहेगी। अगले चरण की अनुमति पूर्व स्वीकृति और रिकॉर्ड पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण कैलेंडर और परियोजना प्रबंधन पुस्तिका का विमोचन भी होगा. डिजिटल प्रबंधन प्रणाली के तहत परियोजनाओं की निगरानी और जवाबदेही तय की जाएगी।

राष्ट्रीय संस्थानों के साथ एमओयू

Cm Dr. Mohan Yadav: मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम और भवन विकास निगम द्वारा केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान, भारतीय राजमार्ग अभियंता अकादमी, इंजीनियरिंग स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया, IIT मुंबई और स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर भोपाल के साथ MOU पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।इस दौराम मंत्री राकेश सिंह की मौजूदगी रहेगी।

READ MORE: महाशिवरात्रि पर महाकाल की कड़ी सुरक्षा

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राज्य

'भगवंत मान को एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं': राघव चड्ढा ने इस्तीफे और केस दर्ज करने की उठाई मांग

राघव चड्ढा ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की।