CM धामी ने की अपने वादों की समीक्षा, बोले - देरी बर्दाश्त नहींं

cm-dhami-reviews-promises-uttarakhand-development-delay-warning

CM धामी ने की अपने वादों की समीक्षा, बोले - देरी बर्दाश्त नहींं

cm धामी ने की अपने वादों की समीक्षा बोले - देरी बर्दाश्त नहींं

CM Dhami News: उत्तरखंड के 5 विधान सभा क्षेत्रों की CM घोषणाओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार की सचिवालय में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही सीएम धामी ने कहा कि विकास कार्यों में देरी पर अधिकारियों की तय जिम्मेदारी होगी.

[caption id="attachment_145639" align="alignnone" width="1311"]मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी[/caption]

देरी बर्दाश्त नहींं - CM

बैठक के दौरान थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग विधानसभा सीटों से समस्याओं को सामने रखा। इस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकों की ओर से अपने क्षेत्र की जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समाधान करें। इसके अलावा जिन योजनाओं का समाधान जल्द हो सकता है, उनमें विलंब न हो। साथ ही CM ने कहा कि कामों में बेवजह देरी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए। यही नहीं, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय का विशेष ध्यान रखा जाए। 

चारधाम यात्रा

सीएम धामी ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखते हुए अधिकारी आमजन की परेशानियों का समाधान करें। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा पर ध्यान दिया जाए। हेली एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जाएं। निर्माण से संबंधित कामों में अगर किसी विभाग का प्रस्ताव किसी अन्य विभाग को ट्रांसफर किया जाना है, तो उसे जल्द भेजा जाए और लेट करने पर विभागों की जिम्मेदारी तय की जाए।

CM Dhami News: चारधाम यात्रा की तैयारियां

CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायकगणों की ओर से बैठक में उठाई गई समस्याओं का संबंधित विभागीय सचिव प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें। मुख्यमंत्री धामी घोषणाओं से संबंधित वन विभाग के स्तर पर लंबित प्रकरणों की अलग से समीक्षा की जाए। इसके साथ ही सीएम धामी ने मुख्य सचिव को निर्देश दिए कि मानसून से पहले वर्षाकाल की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित की जाए। बाढ़ नियंत्रण से संबंधित काम वक्त पर पूरे किए जाएं। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।