CM धामी ने गदरपुर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, कहा - विकास कार्यों से बदल...

गदरपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण

CM धामी ने गदरपुर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, कहा - विकास कार्यों से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

गदरपुर में विकास योजनाओं की शुरुआत की गई, जिसमें बस अड्डा, सड़कें और शैक्षणिक सुविधाएं शामिल हैं।

cm धामी ने गदरपुर में विकास योजनाओं का किया लोकार्पण कहा - विकास कार्यों से बदलेगी क्षेत्र की तस्वीर

गदरपुर में विकास योजनाओं का लोकार्पण |

गदरपुर लंबे समय से जिन विकास योजनाओं की प्रतीक्षा कर रहा था वो योजनाएं अब पूरी होने वाली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकार्पण और शिलान्यास आज जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं आने वाले वक्त में गदरपुर को विकास की नई गति और नई पहचान देंगी। मुख्यमंत्री धामी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रोडवेज बस अड्डा, सड़कें, भवन और अन्य विकास कार्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगे।

बेहतर परिवहन सेवाएं 

आधुनिक बस अड्डे से यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर परिवहन सेवाएं मिलेंगी। यहां बनाए गए प्रतीक्षालय सहित अन्य सुविधाएं यात्रियों के लिए लाभकारी साबित होंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल भवन और सड़कें बनाना नहीं, बल्कि लोगों का जीवन आसान और सुरक्षित बनाना है। आज जनता झूठे आरोपों और राजनीतिक बयानबाजी से आगे बढ़ गई है। अब लोग धरातल पर दिखाई देने वाले विकास कार्य और परिणाम चाहते हैं, जिन्हें सरकार निरंतर उपलब्ध करा रही है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर काम

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक अरविंद पांडेय के प्रयासों से अनेक महत्वपूर्ण विकास कार्य पूरे हुए हैं। बालिका छात्रावास सहित कई परियोजनाओं ने क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया गया है। उन्होंने कहा कि आश्रम पद्धति कन्या विद्यालय जैसी योजनाएं भी क्षेत्र की जरूरत हैं, ताकि बेटियों को शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े। उन्होंने बताया कि ग्राम और अन्य विकास परियोजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

संबंधित सामग्री

CM योगी ने अंबेडकरनगर में 194 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, सपा पर साधा निशाना

राज्य

CM योगी ने अंबेडकरनगर में 194 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, सपा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंबेडकरनगर में 706.81 करोड़ रुपये की लागत से 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया और सपा पर तीव्र आरोप लगाए।

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

राज्य

हिमाचल में भ्रष्टाचार पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान: अवैध संपत्ति होगी जब्त, गरीबों में बांटी जाएगी

हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खू ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाते हुए अवैध संपत्ति जब्त करने और विकास परियोजनाओं की घोषणा की।

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

राज्य

16 अगस्त को अलवर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, नए प्लांट का करेंगे शिलान्यास

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर में सरस डेयरी के नए प्लांट का शिलान्यास और अलवर मेडिकल कॉलेज के भवन का उद्घाटन करेंगे।

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

राज्य

CM धामी ने की मसूरी में विकास परियोजनाओं की शुरुआत, नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण

मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 17.8 करोड़ रुपयों की लागत से विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया, जिसमें सैन्य धाम और रोपवे सुधार शामिल हैं।

सरकार के लिए शिक्षा सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- नए युग की शुरुआत है सांदीपनि विद्यालय

राज्य

सरकार के लिए शिक्षा सर्वोपरि, सीएम डॉ. मोहन बोले- नए युग की शुरुआत है सांदीपनि विद्यालय

बैरसिया में नए सांदीपनि विद्यालय का उद्घाटन हुआ जो आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और कौशल प्रदान करेगा।