CM Dhami Gayatri Event: हरिद्वार के शांतिकुंज में अखंड ज्योति और माता भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी समारोह की शुरुआत हो चुकी है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी शामिल हुए।
क्या बोले CM धामी?
ध्वज वंदन समारोह में CM पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में भारत सांस्कृतिक रूप से खुद को फिर से गढ़ रहा है। एक वक्त गुलामी की मानसिकता में फंसा भारत अब अपनी सांस्कृतिक मूल्यों और विरासत पर गर्व करता है।