बॉयफ्रेंड साथ घूमने आई NEET छात्रा बनी दरिंदगी का शिकार

चित्रकूट में दर्दनाक घटना

बॉयफ्रेंड साथ घूमने आई NEET छात्रा बनी दरिंदगी का शिकार

चित्रकूट में घूमने निकली NEET छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया, बॉयफ्रेंड को बंधक बनाया गया। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की।

बॉयफ्रेंड साथ घूमने आई neet छात्रा बनी दरिंदगी का शिकार

बॉयफ्रेंड साथ घूमने निकली गर्लफ्रेंड ने कभी नहीं सोचा था की उसके साथ इतनी बड़ी घटना हो जाएगी हम बात कर रहे हैं यूपी के चित्रकूट में हुई दुष्कर्म मामलें की जहा बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर NEET छात्रा के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया। 

क्या हैं पूरा मामला 

20 साल की छात्रा बॉयफ्रेंड के साथ पहाड़ी पर बैठी थी, तभी आरोपी पहुंचे। खुद को वनकर्मी बताकर उन्हें धमकाया।बॉयफ्रेंड को बेल्ट से पीटा और उसके हाथ-पैर गमछे से बांध दिए। तीनों छात्रा को घसीटते हुए झाड़ियों में ले गए। दरिंदगी की। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए। बॉयफ्रेंड ने खुद के हाथ-पैर खोले और छात्रा के पास पहुंचा। वह बदहवास थी। बॉयफ्रेंड ने ही फोन करके पुलिस को जानकारी दी।बता दे वारदात बुधवार दोपहर 3 बजे देवांगना घाटी जंगल की है। जिला मुख्यालय से इसकी दूरी महज 12 किमी है। छात्रा चित्रकूट से सटे मध्य प्रदेश के सतना की रहने वाली है। वह राजस्थान के कोटा में रहकर NEET की तैयारी करती है। उसका बॉयफ्रेंड (17) चित्रकूट का ही रहने वाला है। 12वीं में पढ़ता है। छात्रा चित्रकूट घूमने आई थी।पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। एक CCTV में तीनों आरोपी बाइक से जाते दिख रहे हैं। शक के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।

चिल्लाए तो पहाड़ी से फेंक देंगे

बॉयफ्रेंड ने पुलिस को पूछताछ में बताया- 2 साल पहले सोशल मीडिया पर उसकी लड़की से दोस्ती हुई थी। कुछ दिन पहले छात्रा छुट्‌टी पर घर आई थी। मैंने घूमने के लिए चित्रकूट बुलाया था। बुधवार सुबह चित्रकूट पहुंची। दोपहर एक बजे बाइक से हम दोनों देवांगना घाटी पहुंचे। घाटी की पहाड़ी पर बैठकर रील बना रहे थे।

दोपहर 3 बजे तीन युवक बाइक से पहुंचे। 

तीनो ने अचानक बाइक रोक ली। पूछताछ करने लगे। गर्लफ्रेंड को बैड टच करने लगे। मैंने विरोध किया तो बेल्ट से पीटा। एक ने मुझे पकड़ लिया। गमछे से हाथ-पैर बांध दिए। बाकी दोनों गर्लफ्रेंड को धमकाने लगे। कहने लगे कि शोर मचाया तो पहाड़ी से नीचे फेंक देंगे। फिर जबरन गर्लफ्रेंड को झाड़ियों में ले गए। उसके साथ दरिंदगी की।थोड़ी देर बाद मुझे बंधक बनाकर खड़ा आरोपी भी झाड़ियों में चला गया। गर्लफ्रेंड से रेप किया। गर्लफ्रेंड चिल्लाती रही। रहम की भीख मांग रही थी। लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा। मैं जमीन पर पड़ा उसकी चीखें सुन रहा था। खुद को छुड़ाने के लिए छटपटा रही थी।किसी तरह मैंने अपने हाथ खोले। गर्लफ्रेंड के पास भागकर पहुंचा। तब तक आरोपी भाग चुके थे। मैंने मोबाइल से डायल-112 पर कॉल किया। नेटवर्क न होने के कारण कॉल नहीं लगी। पहाड़ी से कुछ नीचे उतरा तो मोबाइल में नेटवर्क आया। फिर से कॉल कर पुलिस बुलाई। शाम 4.45 बजे पुलिस पहुंची और हम दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया।

दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा

थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया- देवांगना घाटी में दुष्कर्म की सूचना के बाद पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बॉयफ्रेंड को प्राइमरी इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है।


 

संबंधित सामग्री

सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, 20 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी 

राज्य

सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ब्लास्ट के बाद लगी आग, 20 प्रेग्नेंट महिलाएं फंसी 

जालंधर के सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में AC ओवरहीटिंग से आग लग गई, जिसमें कई प्रेग्नेंट महिलाएं थीं। फायर ब्रिगेड ने स्थिति पर काबू पाया।

कानपुर के 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

राज्य

कानपुर के 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग। 6 लोग फंसे, आग पर काबू पाने के लिए 8 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौजूद।

आपराधिक कानूनों पर CM साय का बड़ा संदेश, डिजिटल न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

राज्य

आपराधिक कानूनों पर CM साय का बड़ा संदेश, डिजिटल न्याय प्रणाली को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नए आपराधिक कानूनों के माध्यम से भारतीय न्याय प्रणाली में तेजी और पारदर्शिता लाने की जानकारी दी।

उत्तराखंड में पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार: 10 साल की बेटी से रेप, मां से मारपीट

राज्य

उत्तराखंड में पिता ने रिश्तों को किया शर्मसार: 10 साल की बेटी से रेप, मां से मारपीट

उत्तराखंड में शराब के नशे में एक पिता ने अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया, पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा।

सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

सनातन

सावन सोमवार...हटकेश्वर महादेव का गणेश स्वरूप में श्रृंगार:रात 2 बजे से विशेष पूजा, भूतेश्वरनाथ में कांवड़ियों की भीड़

छत्तीसगढ़ के शिवालयों में सावन के पहले सोमवार को भक्तों ने जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। विभिन्न मंदिरों में विशेष आयोजन और भंडारे लगाए गए।